{"_id":"67c73ffb6fda8b47d20d507a","slug":"attempt-to-kill-woman-by-strangulation-after-not-getting-car-in-dowry-badaun-news-c-123-1-sbly1035-135197-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दहेज में कार न मिलने पर महिला की गला दबाकर हत्या की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दहेज में कार न मिलने पर महिला की गला दबाकर हत्या की कोशिश
विज्ञापन
उझानी। शादी के बाद दहेज में कार की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। आरोप है कि पति समेत परिवार के लोगों ने विवाहिता का गला दबाकर उसे जान से मारने का प्रयास भी किया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपरौल निवासी राखी की शादी 15 दिसंबर 2023 को बिजनौर जिले के नजीबाबाद निवासी सचिन यादव से हुई थी। शादी के दौरान राखी के पिता ने दहेज में काफी सामान देने के अलावा लाखों रुपया खर्च किया था। आरोप है कि लग्न समारोह के बाद ही सचिन के पिता ने राखी के पिता से 10 लाख रुपये उधार भी लिए थे।
इसके बाद भी राखी को शादी में कार नहीं दिए जाने को लेकर प्रताड़ित किया गया। कार के अलावा परिवार के सदस्यों के लिए सोने के जेवरात भी मांगे गए। इसके कई दिन बाद राखी से मारपीट की गई। मामला नजीबाबाद थाने पहुंचा तो समझौता हो गया।
विज्ञापन
आरोप है कि 12 फरवरी को पति समेत सास, ससुर और देवर ने राखी के साथ फिर मारपीट की। गला दबाकर उसे जान से मारने की कोशिश भी की गई। किसी तरह बचकर फिर नजीबाबाद थाने पहुंची राखी ने फोन करके पिता को बुला लिया। राखी के पिता के साथ भी गाली-गलौज की गई।
राखी ने दो दिन पहले यहां कोतवाली आकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। पुलिस ने सचिन, धर्मेंद्र यादव, राजवती उर्फ राजश्री और शशांक यादव के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नामजदों में धर्मेंद्र अधिवक्ता है।