{"_id":"698e2e2317863b3d5505154c","slug":"attempt-to-kidnap-a-five-year-old-girl-from-a-wedding-hall-badaun-news-c-123-1-sbly1018-157184-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बरातघर से पांच साल की बच्ची के अपहरण की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बरातघर से पांच साल की बच्ची के अपहरण की कोशिश
विज्ञापन
उझानी। बरातघर से पांच साल की बच्ची के अपहरण करने का मामला सामने आया है। लोगों ने जब शोर मचाया तो आरोपी बच्ची को छोड़कर भाग गया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपी युवक की सत्यता जांचने की मांग की है।
कस्बे के नारायणगंज निवासी विकास शर्मा की चचेरी बहन की शादी दस फरवरी को थी। प्रोग्राम कस्बे के ही एक बरात घर में था। रात में करीब 12 बजे उनकी पांच साल की बेटी बरात में थी। परिवार के लोग कार्यक्रम को संपन्न कराने में लगे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने उनकी बेटी का अपहरण करने की कोशिश की। किसी ने देखकर शोर मचा दिया तो आरोपी बच्ची को छोड़कर भाग गया।
सीसी फुटेज में सामने आया है कि एक व्यक्ति बच्ची को कंधे पर डालकर इधर-उधर देखता हुआ भाग रहा है। कुछ दूर जाकर वह बच्ची को उतारकर भागता दिखाई दे रहा है।
इस दौरान परिवार के लोग बच्ची को इधर-उधर तलाश कर रहे थे कि अचानक बच्ची मिल गई। रात को तो परिवार के लोग शादी के कार्यक्रम में व्यस्त रहे। 11 फरवरी की सुबह बरात घर के सीसीटीवी कैमरे देखे गए तो एक व्यक्ति बच्ची को कंधे पर डालकर भागता नजर आया। इससे साफ हो रहा है कि वह उसका अपहरण कर ले जा रहा था।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौखिक शिकायत कर सच्चाई जानने की बात कही है। जांच के बाद तथ्याें के आधार पर कार्रवाई कराई जाएगी। -देवेंद्र कुमार, सीओ उझानी