{"_id":"66e2079d8bfd1d45490d9f38","slug":"attempt-to-illegally-occupy-land-accountant-lodged-report-badaun-news-c-123-1-sbly1018-125646-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, लेखपाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, लेखपाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट
Thu, 12 Sep 2024 02:42 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Thu, 12 Sep 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। वजीरगंज के गांव रहेडिया में चरागाह की 84 बीघा जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा करने के चलते मूर्ति लगा दी। एसडीएम कल्पना जायसवाल ने टीम के साथ निरीक्षण किया तो जमीन सरकारी पाई गई। लेखपाल को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए। लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद समेत 10-12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
गांव रेहडिया नवीन गाटा संख्या 682 क्षेत्रफल 7.242 हेक्टेयर पशुचर भूमि के नाम से दर्ज है। इस जमीन की पूरब दिशा में कालसेन बाबा मंदिर है। मंदिर से करीब 70 मीटर दूरी पर चरागाह की भूमि पर अवैध चबूतरे पर मूर्ति लगा दी गई। सूचना पर तहसील प्रशासन ने थाना पुलिस के साथ मौके पर जाकर जांच की। सरकारी भूमि पर रमेशपाल, नरेंद्र ने अन्य ग्रामवासियों की सहायता से मूर्ति रख दी थी। लेखपाल शिव हरि पंकज की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद