फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ATM out of the line began in the morning, in the afternoon to finish

एटीएम के बाहर सुबह से लगीं लाइन, दोपहर में खत्म

Fri, 25 Nov 2016 11:32 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Fri, 25 Nov 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
शहर की अधिकांश बैंक शाखाओं में काम आया ढर्रे पर 
 हजार और पांच सौ रुपये के नोट बंद होने के बाद से जहां बैंक शाखाओं में भीड़ उमड़ रही थी। अब वह भीड़ एटीएम के बाहर पहुंच गई है। बैंक शाखाओं में कामकाज सामान्य हो गया है। वहीं, सर्व यूपी ग्रामीण बैंक शाखाओं में कैश न होने की वजह से खासी परेशानी हो रही है। 
नोटबंदी होने के बाद से पहले सप्ताह में बैंक शाखाओं के बाहर काफी भीड़ हो रही थी। दूसरे सप्ताह में बैंक शाखाओं की भीड़ एटीएम में पहुंचने लगी थी, लेकिन शुक्रवार को एटीएम के बाहर लगी लाइन भी छोटी हो गईं। एटीएम, ई-लॉबी और ई-कॉर्नर के बाहर सुबह जहां पर लाइन लगी नजर आ रही थी। वहीं, दोपहर तक भीड़ कम हो गई और चंद लोग ही एटीएम के बाहर रुपये निकालने का इंतजार करते नजर आए। 
विज्ञापन

इधर, बैंक शाखाओं में कामकाज पुराने ढर्रे की ओर चल निकला है। सिंडीकेट बैंक, केनरा बैंक, एचडीएएफसी, बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, आईसीआईसीआई, यूको बैंक, विजया बैंक आदि बैंक शाखाओं में जाने वाले खाताधारकों ने रुपये जमा और निकासी का काम आसानी से किया। वहीं, एसबीआई, पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा, इलाहाबाद बैंक की शाखाओं में चंद मिनट के इंतजार के बाद लोगों ने रुपये निकासी और जमा का काम किया। वहीं, सर्व यूपी ग्रामीण बैंक की शाखाओं में कैश कम होने की वजह से दोपहर बाद लोगों को किल्लत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed