फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   atikarman

एक को तोड़ा, दूसरे को छोड़ा....उठने लगे अधिकारियों की मंशा पर सवाल

Tue, 31 May 2022 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
atikarman
पुरानी चुंगी के पास अतिक्रमण हटाते हुए जेसीबी। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। सोमवार को नगर पालिका की टीम ने मोहल्ला कबूलपुरा में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। पालिका की टीम ने जेसीबी की मदद से अस्थायी कब्जे ध्वस्त करा दिए। कुछ लोगों ने विरोध करना चाहा, लेकिन पुलिस फोर्स अधिक होने की वजह से उनकी हिम्मत नहीं हो सकी। पुरानी चुंगी पर कब्रिस्तान की जगह पर एक दुकान को तोड़ने तथा दूसरी को आंशिक रूप से ध्वस्त करने पर सवाल भी उठे।
विज्ञापन

सोमवार को शहर में पहले घंटाघर स्थित डोडा माफिया नजमुल के अब्दुल्ला मार्केट पर पालिका की जेसीबी चली। उसके बाद टीम कबूलपुरा मोहल्ला पहुंच गई और यहां से अतिक्रमण हटवाया। पुरानी चुंगी में रास्ते पर कब्जे की कुछ लोगों ने शिकायत की थी, कि लोचीनगला की एक गली का रास्ता मठिया मंदिर पर खुलता है, जिस पर कबाड़ का काम करने वाले कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। अमर उजाला नें भी लोगों की इस बात को उठाया था। इसके बाद 14 मई को सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार व सीओ सिटी आलोक मिश्रा ने मौके पर जाकर स्थिति का मुआयना किया था। उन्होंने पाया था कि कब्रिस्तान की जगह पर दो दुकानों का अवैध रूप से निर्माण कराया गया है। ऐसे में उन्होंने राजस्व विभाग की टीम को पैमाइश कराने के निर्देश दिए। हालांकि शिकायतकर्ता नरेंद्र सिंह समेत कुछ लोगों का कहना है कि आज तक टीम वहां पर पैमाइश करने नहीं गई, बल्कि कब्जाधारी से साठगांठ कर अधिकारियों ने सोमवार को एक दुकान को तोड़ दिया, जबकि दूसरे को केवल नाम का नुकसान पहुंचाया गया। ऐसे में प्रशासनिक अधिकारियों की मंशा पर सवाल उठाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed