{"_id":"6287e49f36e2980f3207fa59","slug":"atikarman-badaun-news-bly4855587134","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर गरजी पालिका की जेसीबी, अतिक्रमण गिराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर गरजी पालिका की जेसीबी, अतिक्रमण गिराए
विज्ञापन
हाईवे पर अवैध अतिक्रमण गिराता पालिका का बुलडोजर। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसौली। पालिका प्रशासन की जेसीबी शुक्रवार को भी एमएफ हाईवे पर गरजी तो अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई। तहसीलदार अशोक सैनी व ईओ नवनीत कुमार के नेतृत्व में पालिका कर्मियों ने हाईवे किनारे स्थायी अतिक्रमण को जेसीबी से गिरा दिया। इधर पालिका कार्यालय में व्यापारियों के साथ बैठक में ईओ ने निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया।
बीते सोमवार को ईओ नवनीत कुमार के नेतृत्व में पालिका प्रशासन ने हाईवे किनारे स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण पर बुलडोजर चलवाया था। कई जगह अतिक्रमणकारियों ने अभियान का विरोध किया लेकिन बुलडोजर नहीं रुका। शुक्रवार को तहसीलदार अशोक सैनी व अधिशासी अधिकारी नवनीत कुमार के निर्देशन में पालिका कर्मी जेसीबी लेकर फिर से हाईवे पर निकल पड़े। बुलडोजर को देखते ही हाईवे पर अतिक्रमण करने वालों में खलबली मच गई। पालिका प्रशासन ने कई स्थानों पर स्थायी अतिक्रमण को गिरा दिया। ईओ ने कहा कि नाले के आगे अतिक्रमण किसी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अभियान के दौरान लेखा लिपिक मशकूर खां, राजस्व निरीक्षक राजीव कुमार, जितेन्द्र कुमार, राजेश बाबू, अजय कुमार आदि मौजूद रहे। इधर, ईओ ने पालिका कार्यालय में व्यापारियों के साथ बैठक कर अतिक्रमण अभियान में बेवजह रोड़ा न अटकाने की नसीहत दी। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगराध्यक्ष कृष्णअवतार शर्मा, महामंत्री धर्मेन्द्र वार्ष्णेय आदि ने अभियान को निष्पक्षता से चलाने की अपील की। ईओ नवनीत कुमार ने व्यापारियों को पूर्ण निष्पक्षता बरतने का आश्वासन दिया।