फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   At the time of pick-up at the gate of the dash broken train rails

ट्रेन आने के वक्त रेल फाटक पर पिकअप का गुल्ला टूटा

Thu, 23 Feb 2017 11:30 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Thu, 23 Feb 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
At the time of pick-up at the gate of the dash broken train rails
ट्रेन आने के वक्त रेल फाटक पर पिकअप का गुल्ला टूटा - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
आरपीएफ ने वाहन को कब्जे में लेकर पास कराई ट्रेन, चालक का चालान
बदायूं से हाथरस के लिए मिर्च-मसाले और किराना का सामान लोड कर चली पिकअप का छतुइया रेलफाटक पर पहुंचते ही गुल्ला टूट गया। ट्रेन के टाइम से कुछ देर पहले पिकअप के फंस जाने से गेटमैन समेत रेलकर्मियों के हाथ-पैर फूल गए। आरपीएफ को भी मौके पर बुला लिया गया। खुले गेट पर जंजीर की बेरीकेटिंग बनाकर ट्रेन तो पास करा दी गई लेकिन पिकअप हटवाने के लिए क्रेन का सहारा लेना पड़ गया।
मामला बरेली-कासगंल ट्रैक पर बृहस्पतिवार दोपहर का है। छतुइया रेलफाटक पर पहुंची पिकअप का अचानक ही गुल्ला टूट गया। चालक हाथरस निवासी योगेंद्र ने राहगीरों और गेटमैन की मदद से पिकअप को धकियाने की कोशिश भी लेकिन सभी असफल रहे। ट्रेनें प्रभावित होने से आशंकित गेटमैन की सूचना के बाद केबिनमैन ने इज्जतनगर डिवीजन को मैसेज पास कर दिया। बदायूं से सब इंस्पेक्टर समेत आरपीएफ कर्मी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने चालक योगेंद्र को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन

पिकअप के फंस जाने से गेट खुला रहा। कासगंज-बरेली पैसेंजर ट्रेन को गेट पर लोहे ही जंजीर डालकर पास कराया गया। आरपीएफ कर्मियों ने पिकअप को फाटक के पास से हटाने के लिए क्रेन का सहारा लेना पड़ा। आरपीएफ के सब इंसपेक्टर ने बताया कि चालक का चालान काट कर पिकअप को सीज कर दिया गया है। चालक को बरेली में रेलवे के मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। इधर, इसे लेकर फाटक पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed