{"_id":"68a0d62e775484bdf304569c","slug":"assistant-teacher-cheated-of-rs-320-lakh-badaun-news-c-123-1-bdn1011-145166-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सहायक अध्यापक से 3.20 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सहायक अध्यापक से 3.20 लाख की ठगी
विज्ञापन
बदायूं। बिल्सी थानाक्षेत्र के गांव परौली के बहराइच जिले में तैनात सहायक अध्यापक के साथ दो लोगों ने 3.20 लाख रुपये की ठगी कर ली। गांव परौली निवासी सहायक अध्यापक सूरजपाल ने कोर्ट में दिए प्रार्थनापत्र में कहा है कि वह बहराइच जिले में तैनात हैं।
साल 2017 में एक सत्संग में उनकी मुलाकात बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव भरतपुर निवासी दो लोगों से हुई थी। दोनों ने कहा कि वह उनका ट्रांसफर बहराइच से बदायूं जिले में करा देंगे। इस पर उन्होंने चार बार में 3.20 लाख रुपये उनके बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए। काम न होने पर रुपये वापस मांगे।
बिसौली की दबतोरी चौकी पर चार महीने में रुपये लौटाने का फैसला हुआ। बावजूद इसके रुपये नहीं लौटाए गए। आरोप है कि बीती 31 जुलाई को क्लर्क ने उन्हें कॉल करके वन विभाग रोड पर बुलाया। यहां उनके साथ अभियुक्तों के अलावा दो अन्य लोगों ने मारपीट की। एसएसपी से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने न्यायाधीश से अभियुक्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई है। संवाद