{"_id":"67cdd2e802126cd76c0d1814","slug":"asmita-won-in-indoor-games-pravendra-in-tt-sonali-and-deepanshu-in-carrom-badaun-news-c-123-1-bdn1009-135469-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: इंडोर गेम्स में अस्मिता, टीटी में प्रवेंद्र, कैरम में सोनाली और दीपांशु जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: इंडोर गेम्स में अस्मिता, टीटी में प्रवेंद्र, कैरम में सोनाली और दीपांशु जीते
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय में विजेता छात्राओं को सम्मानित करतीं शिक्षिका।स्रोत-संस्थान
बदायूं। राजकीय महाविद्यालय में चल रहे युवा महोत्सव के अंतर्गत दो दिवसीय इंडोर क्रीड़ा प्रतियोगिता के पहले दिन टेबल टेनिस और कैरम की छात्र-छात्राओं की अलग-अलग प्रतियोगिताएं हुईं।
छात्र वर्ग की टेबल टेनिस में प्रवेंद्र प्रताप सिंह प्रथम स्थान प्राप्त कर चैम्पियन बने। छात्रा वर्ग में अस्मिता सागर ने टेबल टेनिस की चैंपियनशिप पर अपनी धाक जमाई। छात्राें में दूसरे स्थान पर अर्पित रहे। तीसरे स्थान पर आजिंक्य रहे। छात्राओं में दूसरा स्थान अनामिका सक्सेना और तीसरा स्थान कीर्ति सक्सेना को मिला।
छात्रों की कैरम प्रतियोगिता में दीपांशु गुप्ता विजेता तथा फैजुद्दीन उप विजेता बने। आदित्य मौर्य को तीसरा स्थान मिला। छात्राओं की कैरम प्रतियोगिता में सोनल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहींं वर्तिका राणा को दूसरा स्थान मिला। चेतना आर्या तीसरे स्थान पर रहीं। निर्णायक की भूमिका डॉ. दिलीप वर्मा, डॉ. गौरव कुमार सिंह एवं डॉ. जुनैद आलम ने निभाई। स्कोर की भूमिका में डॉ. अनिल कुमार, डॉ. सचिन राघव एवं डॉ. संजय कुमार रहे। सभी प्रतियोगिताएं क्रीड़ा प्रभारी डॉ. हुकुम सिंह की देखरेख में सम्पन्न हुईं।
विज्ञापन
विजेता खिलाड़ियों को प्राचार्य डॉ. नरेन्द्र कुमार बत्रा ने मेडल पहनाकर प्रमाणपत्र दिया। इस अवसर पर डॉ. श्रद्धा गुप्ता, डॉ. बबीता यादव, डॉ. नीरज कुमार, डॉ. प्रेमचंद चौधरी, ज्योति विश्नोई, डॉ. प्रियंका सिंह आदि मौजूद रहीं।