{"_id":"6847344fbc31f38b740ddebc","slug":"asking-for-the-money-owed-from-the-ration-dealer-proved-costly-father-and-son-were-beaten-up-badaun-news-c-123-1-bdn1010-140871-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कोटेदार से उधारी के रुपये मांगना पड़ा भारी, पिता-पुत्र को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कोटेदार से उधारी के रुपये मांगना पड़ा भारी, पिता-पुत्र को पीटा
विज्ञापन
जिला अस्पताल के बाहर खड़े घायल प्रेमपाल व अन्य। संवाद
- फोटो : mathura
उसहैत। थानाक्षेत्र के एक गांव में दूधिये ने कोटेदार से बकाया रुपये मांगे तो वह भड़क उठा। उसने दूधिये पर हमला कर दिया। बीचबचाव करने पहुंचे उसके पिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। वहां से बचकर किसी तरह घायल थाने पहुंचे और शिकायती पत्र दिया। इसके बाद पुलिस ने उसका मेडिकल जिला अस्पताल में कराया है।
गांव गढ़िया हरदोपट्टी निवासी सत्येंद्र गांव में ही दूध का कारोबार करता है। गांव का कोटेदार उससे दूध लेता था। सत्येंद्र का आरोप है पिछले चार महीने में 10 हजार रुपयों से ज्यादा का दूध कोटेदार ले चुका है। कई बार सत्येंद्र ने रुपये मांगे, लेकिन कोटेदार ने नहीं दिए।
आरोप है कि सोमवार की सुबह नौ बजे के करीब सत्येंद्र बाइक से कोटेदार से दूध के पैसे मांगने पहुंचा तो उसने मारपीट की। इस बीच उसके पिता प्रेमपाल (60 ) बीच बचाव करने पहुंचे तो कोटेदार व उसके परिजनों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया।
विज्ञापन
किसी तरह से सत्येंद्र के बड़े भाई सत्यवीर सिंह घायलाें को लेकर थाने पहुंचे। वहां से उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी विक्रम सिंह का कहना है मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।