फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Asha worker attacked in Dehla Nagla, uprooted child

देहला नगला में आशा वर्कर पर हमला, बाल उखाड़े

Thu, 04 Jun 2020 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
Asha worker attacked in Dehla Nagla, uprooted child
दातागंज (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देेहला नगला में प्रवासियों का सर्वे कर रही एक आशा वर्कर पर हमले का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की और सिर के बाल उखाड़ डाले। शिकायत पर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है। अभी कोई आरोपी पकड़ा नहीं गया है।
विज्ञापन

ग्राम देहला नगला निवासी सुषमा पत्नी संजीव कुमार आशा वर्कर हैं। इस समय सुषमा गांव में लौटे प्रवासियों की सूची बना रही हैं। रविवार को सुषमा गांव में सर्वे कर रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान बाहर से लौटे कुछ लोगों ने उसके साथ अभद्रता कर दी। गाली गलौज की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। एक आरोपी ने उसके सिर के बाल पकड़कर खींचा, जिससे कई काफी संख्या में बाल उखड़ गए। सूचना पर परिवार वाले पहुंच गए। इसी बीच मोहल्ले के कुछ लोग आ गए। उन्होंने किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। इसकी शिकायत लेकर आशा वर्कर कोतवाली पहुंची, जहां पुलिस ने एक आरोपी सुनील के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने बाकी किसी आरोपी को नामजद नहीं किया है। इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह ने बताया कि आशा वर्कर के मुताबिक एनसीआर दर्ज कर ली गई है। बाकी मामले की जांच कराई जा रही है। इसके बाद ही अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed