फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   As the heat increased, the game of hide and seek began for electricity production

Budaun News: गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली करने लगी आंख मिचौनी

Wed, 16 Apr 2025 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
As the heat increased, the game of hide and seek began for electricity production
बदायूं। गर्मी बढ़ते ही बिजली की आंखमिचौली बढ़ गई है। दिनरात कटौती की जा रही है। रात की कटौती से लोगों की नींद हराम है। बिजली व्यवस्था को लेकर शहरवासियों में आक्रोश है। रोस्टर के बहाने चार-चार घंटे की अघोषित कटौती की जा रही है।
विज्ञापन



शहर के सिविल लाइंस, नेकपुर, शिवपुरम, कचहरी रोड, आवास विकास समेत अधिकांश कॉलोनी में बिजली कटौती बढ़ गई है। दिनभर कटौती का दौर चलता रहता है। मंगलवार की सुबह पांच बजे से 10 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे सरकारी कामकाज के साथ घरेलू कार्यों में भी असर पड़ रहा है। दिन में लोग जैसे-तैसे समय काट लेते हैं, लेकिन रात में भी ट्रिपिंग का सिलसिला जारी रहता है। रात की कटौती ने लोगों को खास परेशान कर रखा है। वहीं, बिजली निगम की ओर से शहर में 20 घंटे बिजली देने का दावा है, लेकिन नौ से दस घंटे ही बिजली मिल पा रही है। कस्बा सैदपुर में हर रोज सुबह पांच बजे से नौ बजे तक बिजली की अघौषित कटौती की जा रही है।
विज्ञापन


अस्पताल में नहीं मिल रहा ठंडा पानी
बदायूं। जिला अस्पताल में कुछ दिनों पहले नई बोरिंग कराकर वाटर कूलर से ठंडा पानी मुहैया कराने की शुरुआत की गई। गर्मी में ठंडा पानी मिलने से मरीजों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन दो दिनों से ये व्यवस्था बंद कर दी गई है। जिला अस्पताल का वाटर कूलर गर्म पानी दे रहा है। इसकी बजह बिजली आपूर्ति बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मच्छरों के डंक ने किया परेशान
बदायूं। मच्छरों के खात्मे के लिए फागिंग के लिए शहरवासियों ने मांग की। लेकिन नगर पालिका ने फागिंग के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की है। एक-दो जगह फागिंग करके भूल गए हैं। कई दिनों से फागिंग भी बंद है। ऐसे में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। ऐसे में बिजली कटौती से लोग परेशान हाे रहे हैं।

- लाइन पर काम चलने की बजह से मंगलवार को शिवपुरम् समेत कई मोहल्लों में बिजली की कटौती रही है। कोशिश है कि बिना वजह किसी प्रकार की बिजली कटौती नहीं हो, बाकी दिन में गेहूं की फसल को लेकर कुछ घंटे तक बिजली सप्लाई बाधित की जा रही है। जिससे आग जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
-सुमित कुमार, एसडीओ पनबडिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed