{"_id":"61b8ebe7d97a9d68a2433406","slug":"as-soon-as-it-was-built-the-road-from-sidhpur-to-van-village-started-crumbling-badaun-news-bly469256215","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनते ही उखड़ने लगी सिद्धपुर से वैन गांव तक की सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनते ही उखड़ने लगी सिद्धपुर से वैन गांव तक की सड़क
विज्ञापन
बिल्सी का वैन-सिद्धपुर चित्रसैन रोड जो बनते ही उखड़ने लगा। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सी। विकास खंड अंबियापुर क्षेत्र के गांव वैन से सिद्धपुर चित्रसेन को जोड़ने वाली सड़क पर आधा अधूरा काम हुआ है। आरोप है कि पिछले दिनों लोक निर्माण विभाग ने आनन-फानन में इसकी मरम्मत का काम करा दिया। इसी का नतीजा है कि सड़क को बने एक ही सप्ताह गुजरा है कि वह उखड़ना शुरू हो गई है। इसको लेकर ग्राम प्रधान नीतू शाक्य ने डीएम से शिकायत की है।
21 नवंबर को ग्रामीणों ने जर्जर सड़क के निर्माण को लेकर गांव के मुख्य चौराहे पर एकत्र होकर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया था। इसके बाद एक सप्ताह बाद विभाग ने इसको गंभीरता से लेते हुए गांव वैन से सिद्धपुर चित्रसेन तक रोड की मरम्मत का काम काफी तेज गति से कराना शुरू कर दिया और विभाग ने इसको एक सप्ताह के अंदर पूरा करा दिया। अभी सड़क की मरम्मत को एक सप्ताह का समय भी नहीं बीत पाया था कि बीच-बीच में सड़क उखड़ना शुरू हो गई है। इसके बाद गांव के लोगों ने इसको लेकर ग्राम प्रधान नीतू शाक्य को अवगत कराया। सड़क के मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने डीएम को एक पत्र भेजा। इसमें सड़क की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की गई है, जिससे दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो सके।