फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Arrears given to 548 employees of Palika before Rakshabandhan

Budaun News: रक्षाबंधन से पहले पालिका के 548 कर्मचारियों को दिया गया एरियर

Fri, 08 Aug 2025 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Arrears given to 548 employees of Palika before Rakshabandhan
नगर पालिका अध्यक्ष को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित करते कर्मचारी। स्रोत:पालिका प्रशासन - फोटो : samvad
बदायूं। नगर पालिका चेयरमैन फात्मा रजा ने रक्षाबंधन और जन्माष्टमी के त्योहार से पहले कर्मचारियों के एरियर का भुगतान कर दिया। कर्मचारियों, सफाईकर्मियों, पेंशनर और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 16 लाख रुपये का एरियर बांटा गया। इसे पाकर कर्मचारियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कर्मचारियों ने पालिका प्रशासन का आभार जताया।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने कहा कि उनकी हमेशा से मंशा रही है कि प्रत्येक व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान रहे। सभी सुखी और खुश रहें। उन्होंने कहा कि वह नगर पालिका के प्रत्येक कर्मचारी को अपने परिवार का सदस्य मानती हैं। पालिका कर्मियों की खुशी में ही उनकी खुशी है। रक्षाबंधन, जन्माष्टमी बड़े त्योहार हैं। सभी कर्मचारी अपने परिवार के साथ अच्छे से त्योहार मनाएं, इसलिए यह एरियर बांटा गया है। नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी बनती है कि वह त्योहार पर शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाएं। अन्य कर्मचारियों की जिम्मेदारी है कि रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर सभी शहरवासियों को पेयजलापूर्ति और स्ट्रीट लाइटों की पर्याप्त सुविधा देने में कोई कसर न छोड़ें। इस मौके पर मुख्य सफाई निरीक्षक मोहम्मद तैय्यब, सफाई निरीक्षक केशव गंगवार, लेखाकार लवी कुमार, कार्यालय अधीक्षक खालिद अली खां, लिपिक नवेद इकबाल,रजनेश, सफाई मजदूर संघ के नगर अध्यक्ष रमेश डी लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed