{"_id":"5ebd85208ebc3e904f43964d","slug":"arogya-setu-app-alert-badaun-news-bly405851838","type":"story","status":"publish","title_hn":"500 मीटर के दायरे में कोरोना संदिग्ध, आरोग्य सेतु पर अलर्ट संदेश देख उड़े होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
500 मीटर के दायरे में कोरोना संदिग्ध, आरोग्य सेतु पर अलर्ट संदेश देख उड़े होश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। कोरोना संक्रमण से बचाव को केंद्र सरकार द्वारा जारी आरोग्य सेतु मोबाइल एप में गुरुवार सुबह कोरोना संदिग्ध पाए जाने का संदेश आया तो लोग सन्न रह गए। मोहल्ला नेकपुर में कुछ लोगों के मोबाइल में आरोग्य सेतु एप पर सुबह करीब 10 बजे एक मैसेज आया, जिसमें लिखा था कि 500 मीटर के दायरे में एक उपयोगकर्ता की जोखिम में (कोरोना संक्रमित) होने की बात सामने आई है। थोड़ी ही देर में यह खबर पूरे इलाके में फैल गई। जिसके बाद लोग घरों में कैद हो गए। करीब आधे घंटे बाद लोगों के मोबाइल में यह मैसेज आना बंद हो गया। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। प्रशासन के अनुसार, आरोग्य सेतु एप पर यह मैसेज तभी आता है, जब कोई कोरोना संदिग्ध आरोग्य सेतु एप के दायरे में आता है।
कोविड-19 से सावधानी और बचाव के लिए शासन की तरफ से आरोग्य सेतु एप लांच किया गया है। साथ ही शासन-प्रशासन का कहना है कि इस एप की मदद से आप स्वयं अपने बारे में जान सकते हैं कि शरीर में कोरोना के लक्षण तो नहीं हैं। साथ ही अगर कोई संदिग्ध आपके आसपास है तो मोबाइल में आरोग्य सेतु एप पर अलर्ट मैसेज आने लगेगा। ऐसे में लोग समय रहते अपना बचाव कर सकते हैं।
यह मैसेज आरोग्य सेतु एप पर तभी आता है, जब कोरोना संदिग्ध कोई व्यक्ति इस एप की सीमा में आता है। फिलहाल इसकी जानकारी की जा रही है। क्षेत्र के लोगों से भी पता किया जा रहा है। - नरेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व