फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ARM suspended, Lucknow affiliated

Budaun News: एआरएम को किया गया निलंबित, लखनऊ संबद्ध

Fri, 30 May 2025 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
ARM suspended, Lucknow affiliated
अजय कुमार,एआरएम
बदायूं। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अजय कुमार को निलंबित कर दिया गया है। उन पर कार्य में शिथिलता, भ्रष्टाचार में लिप्त, कर्मचारियों पर अंकुश न लगा पाना, कर्तव्यों के प्रति उदासीनता आदि गंभीर आरोप लगे हैं।
विज्ञापन

एआरएम अजय कुमार करीब एक साल से बदायूं में तैनात थे। उनकी तैनाती के बाद से डिपो बदहाली की कगार पर पहुंच गया। इसकी शिकायत लगातार शासन तक पहुंच रही थी। यात्रियों को बैठने के लिए उचित स्थान को दुरुस्त नहीं कराया गया। पंखा भी ठीक नहीं कराया गया था। पेयजल के इंतजाम नहीं कराया था। इसकी शिकायत शासन तक गई। उन पर भ्रष्टाचार में लिप्त रहने के आरोप लगे। परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर ने उनको तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनको लखनऊ कार्यालय से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed