{"_id":"65c90cba710cf7eaac0cd174","slug":"argument-over-seat-in-the-bus-driver-conductor-beaten-up-badaun-news-c-123-1-sbly1004-113313-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सीट को लेकर बस में कहासुनी, चालक-परिचालक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सीट को लेकर बस में कहासुनी, चालक-परिचालक को पीटा
विज्ञापन
बरेली से चंदौसी जा रही थी रोडवेज बस
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। बरेली से चंदौसी जा रही रोडवेज बस के चालक और परिचालक से मारपीट का मामला सामने आया है। चालक-परिचालक ने पुलिस को तहरीर दी है।
मामला रविवार शाम करीब पांच बजे का है। रोडवेज बस चालक मुकेश और परिचालक राजेश कुमार के मुताबिक वह बरेली से चंदौसी के लिए बस लेकर जा रहे थे। उनकी बस में एक महिला स्टाफ बैठी थी। एक यात्री युवक का सीट को लेकर महिला स्टाफ से कहासुनी हो गई।
इस बात को लेकर युवक ने अपने साथियों को कॉल कर दी। जैसे ही बस वजीरगंज थाना क्षेत्र में बनकोटा गांव के नजदीक पहुंची कि चार-पांच बाइक सवार युवक आ गए। उन्होंने बस को रुकवा लिया और चालक-परिचालक की पिटाई कर दी। इसमें उनकी टिकट मशीन गिरकर टूट गई और उनके रुपये भी गिर गए।
उन्होंने सूचना देकर पुलिस को बुला लिया लेकिन इससे पहले आरोपी युवक भाग गए। बाद में उन्होंने थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।