{"_id":"a3dd05c9a9392d7722b9d8509e5059a1","slug":"archery-comptetion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन नीरज और कमलेश को मिले स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन नीरज और कमलेश को मिले स्वर्ण पदक
अमर उजाला, बदायूं
Updated Sun, 20 Sep 2015 08:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज की मेजबानी में एमजीपी कॉलेज के मैदान पर शुरू हुई प्रदेशीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में पहले दिन सब जूनियर बालक और बालिका वर्ग के प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर निशाना साधा। सब जूनियर बालिका वर्ग में बरेली मंडल की ओर से प्रतिभाग करने वाली मेजबान कॉलेज की छात्राओं में प्रगति ने 30 मीटर में अचूक निशाना साधकर पहला स्थान पाया। वह स्वर्ण पदक की हकदार बनी। ज्योति कुमारी को रजत और पूजा यादव को कांस्य पदक मिला। बालक वर्ग में मेरठ के नीरज चौहान को स्वर्ण, सोनभद्र के पंकज कुमार को रजत और वाराणसी के पंचू कुमार ने कांस्य पदक पाया। फीटा राउंड में सोनभद्र के कमलेश और मेरठ के विपुल कुमार ने क्रमश: स्वर्ण और रजत पदक प्राप्त किया।
देवनागरी कॉलेज, हरविलास गोयल इंटर कॉलेज और भदवार कॉलेज की छात्राओं ने अतिथियों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अतिथियों में शामिल संयुक्त शिक्षा निदेशक शिवप्रकाश द्विवेदी, डीआईओएस वीना यादव और विशिष्ट अतिथि बरेली तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अमरपाल सिंह रोंपी ने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया।
मेजबान कॉलेज के अध्यक्ष राजन मेंदीरत्ता समेत आयोजक मंडल में शामिल कॉलेजों के प्रधानाचार्यों ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि सोमवार को तीरंदाजी के कई मुकाबले होंगे। निर्णायक मंडल में रामदास यादव, देवेंद्र सिंह, देवांश सक्सेना, दीपेश, सुशील सक्सेना, सुधीर, दिनेश और जयपाल सिंह शामिल थे। इस मौके पर नीलांशु अग्रवाल, वाईके सिंह, अतरसिंह यादव, रामप्रकाश शर्मा, राममोहन शर्मा, गोपाल शर्मा, सुभाषचंद्र मिनोचा, किशनचंद्र शर्मा, मधुकर मिश्रा, जयपाल थरेजा, कमल यादव मौजूद थे।