फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Archeology Department present in the case of Jama Masjid, asked for time to survey

Budaun News: जामा मस्जिद के मुकदमे में पुरातत्व विभाग हाजिर, सर्वे करने को मांगा समय

Fri, 05 May 2023 01:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Fri, 05 May 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Archeology Department present in the case of Jama Masjid, asked for time to survey
04बीडीएन18-न्यायालय में वकीलों के साथ खड़े हिंदू महासभा से जुड़े लोग।संवाद
बदायूं। जामा मस्जिद के मुकदमे में बृहस्पतिवार को पुरातत्व विभाग हाजिर हो गया। पुरातत्व विभाग के वकील ने न्यायालय में प्रार्थनापत्र पेश करते हुए जामा मस्जिद का सर्वे कर उसकी रिपोर्ट पेश करने का समय मांगा है। न्यायालय ने मामले की सुनवाई करते हुए अगली तारीख 30 मई लगाई है।
विज्ञापन

सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में विचाराधीन जामा मस्जिद के मुकदमे में बृहस्पतिवार को सुनवाई हुई। पिछली तारीख पर न्यायालय ने वाद पत्र के संशोधन पत्र को स्वीकार कर लिया था। इससे पहले आदेश दिया था कि न्यायालय में एक-एक करके प्रार्थना पत्रों को सुना जाएगा। इस मुकदमे में छह प्रतिवादी हैं। उनमें इंतजामिया कमेटी जामा मस्जिद, वक्फ बोर्ड सुन्नी सेंट्रल ऑफ इंडिया और डीएम बदायूं के वकील न्यायालय में पेश हो चुके हैं लेकिन अभी तक पुरातत्व विभाग, मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश सरकार और यूनियन ऑफ इंडिया पेश नहीं हुए थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुरातत्व विभाग की ओर से उनके वकील न्यायालय में पेश हुए। उन्होंने प्रार्थना पत्र पेश करते हुए जामा मस्जिद का सर्वे करने का समय मांगा है। इसके बाद न्यायालय में उसकी रिपोर्ट पेश की जाएगी। हिंदू महासभा के वकील वेदप्रकाश साहू ने बताया कि न्यायालय ने पुरातत्व विभाग को सर्वे करने के लिए 15 दिन का समय दिया है। कहा है कि तय समय के दौरान सर्वे करके उसकी रिपोर्ट न्यायालय में पेश करें। इस मुकदमे की अगली सुनवाई 30 मई को होगी। इस दौरान न्यायालय में हिंदू महासभा के वकील विवेक रेंडर, ब्रजपाल सिंह, नंदकिशोर गुप्ता, अरविंद परमार और हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश पटेल भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed