{"_id":"5e7261bd8ebc3e6fa2574c79","slug":"aprajita-related-corona-badaun-news-bly4000125122","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराजिताः महिलाओं की टोली ने मास्क पहनकर ग्रामीणों को कोरोना के बचाव के टिप्स दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराजिताः महिलाओं की टोली ने मास्क पहनकर ग्रामीणों को कोरोना के बचाव के टिप्स दिए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वजीरगंज। अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के तहत वार्ष्णेय महिला उत्थान समिति की महिलाओं ने बुधवार को वजीरगंज कस्बे में जागरूकता रैली निकाली और घर-घर जाकर कोरोना से बचाव के बारे में लोगों को बताया। उन्होंने समझाया कि कोरोना वायरस से बचने के लिए स्वच्छता बेहद जरूरी। सभी लोग अपने हाथों को बार-बार धोएं। रैली में शामिल सभी महिलाएं मास्क पहने हुई थीं। महिलाओं ने बताया कि घर के आसपास साफ सफाई रखें और खाना खाने से पहले और बाद में अच्छी तरह से हाथ धोएं। भीड़ में जाने से बचें और घर से बाहर जाते समय मास्क का प्रयोग करें। अगर किसी को खांसी, गले में दर्द, बुखार और सिर में दर्द हो तो तुरंत कुशल डॉक्टर से जांच कराएं। इस मौके पर सीमा, मोहिनी, राखी, रेखा, नीतू, बाला, प्रीति आदि मौजूद रहीं।
बोली महिलाएं
कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार द्वारा जारी निर्देशों और स्वच्छता के प्रति जागरूक होकर वायरस से बचाव किया जा सकता है। - प्रतिभा
अमर उजाला की अपराजिता मुहिम के माध्यम से ग्रामीणों के बीच कोरोना से बचाव की जानकारी साझा की गई। स्वच्छता का मूलमंत्र अपनाने से ही बात बनेगी - आभा वार्ष्णेय
घर की स्वच्छता के साथ ही लोगों को आस-पड़ोस में भी सफाई रखने को आगे आना होगा। अफवाहों से बचकर जागरूक होकर ही कोरोना से बचाव संभव है। - प्रगति कमल
कोरोना के चलते लोग हाथ मिलाने के बजाय नमस्कार और स्वच्छता की आदतों को अपना रहे हैं। यह अच्छी बात है। अपराजिता मुहिम ने ग्रामीणों में कोरोना को लेकर जागरूकता बढ़ाई है। - अदिति वार्ष्णेय