फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   aprajita

अपराजिता : बेटियां लक्ष्य बनाकर तय करें भविष्य की राह

Tue, 21 Dec 2021 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
aprajita
केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज में मौजूद छात्राएं। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि सेवायोजन विभाग के कॅरियर काउंसलर परवेज अली खां ने छात्राओं को भविष्य में आगे बढ़ने के तरीकों और प्रोफेशनल कोर्स के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वे जो बनना चाहें उसकी ठीक से तैयारी करें, ध्यान से पढ़ाई करें। लक्ष्य निर्धारित कर भविष्य की राह तय करें।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता 100-मिलियन स्माइल्स की मुहिम के तहत कॅरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम की शुरुआत में परवेज अली खां ने छात्राओं का सामान्य ज्ञान आंकने के तौर पर उनसे कई प्रश्न पूछे। फिर कहा कि आज प्रतियोगिता का दौर है। इसलिए सामान्य जानकारियां रखना बहुत जरूरी है। नियमित रूप से अखबार पढ़ना व इंटरनेट के जरिये देश दुनिया की जानकारी जुटाना जरूरी है। क्या बनना चाहते हैं, वहां तक कैसे पहुंचेंगे, उसके लिए क्या करना होगा? इसकी जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज तमाम एकेडमी व कोचिंग सेंटर हैं। जहां बच्चे तैयारी कर सकते हैं। सेवायोजन कार्यालय भी कई मामलों में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराता है।
विज्ञापन

इस दौरान काउंसलर ने छात्राओं के सवालों के जवाब भी दिए। प्रधानाचार्य डॉ. अमलेश गुप्ता ने अपराजिता अभियान की सराहना की। इस दौरान अध्यापक कविता रस्तोगी, हेमा मेहता, रेखा राठौर, प्रवीन, पूनम रस्तोगी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
छात्राएं बोलीं-
कार्यक्रम में हमें बहुत अच्छी जानकारी हासिल हुईं। कॅरियर को लेकर कई जानकारियों दी गईं। हमें पता चला कि अपने लक्ष्य को निर्धारित कर उसे कैसे प्राप्त किया जाए।
-इकरा खान
-
बच्चे के पहले अध्यापक माता-पिता होते हैं। वहीं से शिक्षा की शुरुआत होती है। उनका प्यार और सख्ती ही जीवन में सुधार लाता हैं। आज के कार्यक्रम से भी भविष्य को लेकर कई अच्छी जानकारी मिलीं।

- अनन्या राठौर
-
कॉलेज में इस तरह के कार्यक्रम लगातार होने चाहिए। इससे बहुत जानकारी मिलती हैं। अपना कॅरियर चुनने और रास्ता तय करने में आसानी होती है।
- नीति सक्सेना
-
जरूरी है कि समाज के जानकार लोग अपने दायित्व को निभाएं और बच्चों को रास्ता दिखाएं। इस तरह के आयोजन काफी लाभप्रद रहते हैं। लक्ष्य निर्धारित करने में आसानी होती है।
- हिफ्जा

केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में मौजूद अतिथि। संवाद

केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में मौजूद अतिथि। संवाद- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed