{"_id":"682a382b34d46a995c0b547b","slug":"application-for-improvement-and-compartment-exam-starts-today-badaun-news-c-123-1-bdn1009-139603-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन आज से
विज्ञापन
बदायूं। यूपी बोर्ड के परीक्षार्थी इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए 19 मई से आवेदन कर सकते हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर 10 जून तक आवेदन किया जा सकता है। ऑफलाइन आवेदन नहीं होगा।
यूपी बोर्ड का परिणाम 25 अप्रैल को जारी किया गया था। उसके बाद अब इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट के लिए आवेदन लिए जाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवेश कुमार ने बताया कि इंप्रूवमेंट के तहत हाईस्कूल के जो परीक्षार्थी अपने अंकों से असंतुष्ट हैं, वह आवेदन कर सकते हैं। कंपार्टमेंट के अंतर्गत परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण हुए हैं तो दो विषयों में परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए उन्हें प्रति विषय 256.50 रुपये शुल्क चालान के रूप में जमा करना होगा। वहीं, इंटरमीडिएट परीक्षा में मानविकी, विज्ञान एवं वाणिज्य वर्ग में सम्मिलित परीक्षार्थी किसी एक विषय में अनुत्तीर्ण होने पर आवेदन कर सकते हैं।
बताया कि कृषि भाग एक एवं दो के निर्धारित विषयों में से किसी एक प्रश्न पत्र में या व्यावसायिक वर्ग के विषय के किसी एक प्रश्नपत्र में अनुत्तीर्ण परीक्षार्थी कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इंटरमीडिएट का परीक्षा शुल्क 306 रुपये प्रति विषय है। बताया कि परीक्षा शुल्क चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करने के बाद आवेदन को वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा। फिर उसे यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में डाक के माध्यम से जमा करवाना होगा। उन्होंने कहा कि इसकी परीक्षा और प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि बाद में घोषित की जाएगी। किसी भी तरह की जानकारी के लिए संबंधित छात्र-छात्रा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।