{"_id":"68e827b24b0ff2c0be079075","slug":"anushka-became-co-and-riddhima-became-so-sahaswan-for-a-day-badaun-news-c-123-1-bdn1012-148671-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: अनुष्का सीओ तो रिद्धिमा बनीं एक दिन की एसओ सहसवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: अनुष्का सीओ तो रिद्धिमा बनीं एक दिन की एसओ सहसवान
विज्ञापन
एसओ सहसवान के रूप में जिम्मेदारी निभाती छात्रा रिद्विमा माहेश्वरी। स्रोत- मीडिया सेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहसवान। मोहल्ला चाहशीरी की छात्रा अनुष्का को सहसवान में एक दिन का सीओ बनाया गया है। अनुष्का ने लोगों की शिकायतें सुनीं और कई मामलों का मौके पर निस्तारण कराया। उन्होंने कहा कि यह अनुभव उनके लिए गौरवपूर्ण है और इससे उन्हें पुलिस सेवा में महिलाओं की भूमिका को समझने का अवसर मिला। इस अवसर पर सीओ सहसवान कर्मवीर सिंह सहित पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। वहीं सहसवान थाना प्रभारी के रूप में बृहस्पतिवार को एक पब्लिक स्कूल की कक्षा आठ की छात्रा रिद्धिमा माहेश्वरी को एक दिन की जिम्मेदारी दी गई। छात्रा ने लोगों की समस्याएं सुनकर उनका निस्तारण कराया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
एक दिन की कुंवरगांव थानाध्यक्ष बनीं शीतल
कुंवरगांव। 10वीं की छात्रा शीतल को एक दिन के लिए कुंवरगांव का थानाध्यक्ष बनाया गया है। कार्यक्रम के दौरान छात्रा शीतल ने थाने के दैनिक कार्यों का संपादन, महिला संबंधित शिकायतों की सुनवाई, तथा कानून-व्यवस्था की समीक्षा कर पुलिस कार्यप्रणाली का अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शिकायत निवारण प्रक्रिया, थाने में पंजीकृत प्रकरणों के निस्तारण और जनसहभागिता की भूमिका की जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक कुंवरगांव सहित थाना स्तर के सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
एक दिन की ईओ बनीं स्नेहा ने सुनी समस्याएं
बिल्सी। नगर पालिका परिषद में श्री महेश बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की 10वीं की छात्रा स्नेहा सागर एक दिन के लिए सांकेतिक अधिशासी अधिकारी बनीं। यहां छात्रा ने पालिका में आए फरियादियों की समस्याओं को सुना। अधिशासी अधिकारी वेदप्रकाश यादव ने छात्रा स्नेहा सागर का स्वागत किया। छात्रा ने बताया कि बहुत ही अच्छा लग रहा है। संवाद
-- -- -- --