फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Anurag and Chhaya top in 200 meter race

Budaun News: 200 मीटर दौड़ में अनुराग और छाया अव्वल

Wed, 20 Nov 2024 03:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Anurag and Chhaya top in 200 meter race
उझानी में खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल बच्चे। स्रोत- आयोजक
उझानी। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय के ब्लॉक स्तरीय खेलकूद समारोह का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। पहले दिन दौड़ प्रतियोगिता में छाया और अनुराग ने प्रथम स्थान पाया।
विज्ञापन

महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज के मैदान पर शुरू हुए खेलकूद में 176 परिषदीय विद्यालय के बच्चों ने पंजीकरण कराया। इनमें 44 उच्च प्राथमिक व 132 प्राथमिक विद्यालय हैं। पहले दिन उच्च प्राथमिक स्तर की प्रतियोगिताओं में सौ मीटर की दौड में अनुराग प्रथम, कुणाल द्वितीय रहे। दो सौ मीटर की दौड़ में कुणाल प्रथम और आलम ने द्वितीय स्थान पाया। बालिका वर्ग की दो सौ मीटर की दौड़ में छाया प्रथम और रोशनी द्वितीय रही। समूह गान और लोकनृत्य में दहेमू उच्च प्राथमिक विद्यालय की टीम अव्वल रही।
विज्ञापन

इससे पहले समारोह के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि खंड शिक्षाधिकारी प्रशांत राठौर ने मार्च पास्ट की सलामी ली। उन्होंने प्रतिभागी छात्र और छात्राओं का हौसला भी बढ़ाया। व्यायाम शिक्षक सुरेंद्र सिंह, रामदास यादव और अंजुम खान ने रेफरी की भूमिका निभाई। खेलकूद समारोह की व्यवस्थाओं में वेद प्रकाश पाल, ब्रजेंद्र सिंह, मनीष कुमार, शिवकुमार यादव, अजब सिंह, मुग्धा बसल, सुमन यादव, संतोष उपाध्याय और प्रवीण सक्सेना आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed