{"_id":"61bf82cb61e68c5f1438e47b","slug":"annual-conference-of-industry-trade-delegation-in-meerut-on-21st-badaun-news-bly469800456","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का वार्षिक सम्मेलन 21 को मेरठ में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का वार्षिक सम्मेलन 21 को मेरठ में
विज्ञापन
बदायूं। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का वार्षिक सम्मेलन 21 दिसंबर को मेरठ में होगा। सम्मेलन में प्रदेश भर से व्यापारी हिस्सा लेंगे। रविवार को जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू की अध्यक्षता में हुई बैठक में सम्मेलन की सफलता को लेकर रणनीति बनाई गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बदायूं से हर ट्रेड के व्यापारी सम्मेलन में शामिल होंगे।
वार्षिक सम्मेलन में बढ़ी जीएसटी दरों, मंडी शुल्क, फूड एक्ट की विसंगतियों समेत व्यापारियों की अन्य समस्याओं को लेकर चर्चा होगी। व्यापार चर्चा पत्रिका का विमोचन भी किया जाएगा। नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता भल्लू के आवास पर बैठक का संचालन अवधेश रघुवंशी ने किया। बैठक में सम्मेलन में जिले के ज्यादा से ज्यादा व्यापारी हिस्सा लें इसके लिए चलाए जा रहे संपर्क अभियान की समीक्षा की गई।
व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा और उनके निस्तारण के लिए आंदोलन पर विचार किया गया। नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया संगठन के माध्यम से व्यापारियों की कई समस्याओं का समाधान कराया जा चुका है। इस मौके पर जिला महामंत्री संजीव आहूजा, पीके सक्सेना, जिला कोषाध्यक्ष अमित वैश्य, नगर महामंत्री अमित महाजन, अंशु गुप्ता, ध्रुव रस्तोगी, निशु अग्रवाल, सुरेंद्र नानक, राजेश कुमार आदि रहे।