फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Anganwadi workers staged a protest, refusing to leave even in 45-degree temperatures.

Budaun News: 45 डिग्री तापमान में भी नहीं मिली छुट्टी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार धरना

Sat, 23 May 2026 01:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 23 May 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers staged a protest, refusing to leave even in 45-degree temperatures.
बदायूं। उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी श्रमिक संघ (एटक) के बैनर तले शुक्रवार को ग्रीष्मकालीन अवकाश की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। मालवीय आवास पर आयोजित धरने में भीषण गर्मी में बच्चों व कार्यकर्ताओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष मिथलेश कुमारी ने कहा कि 45 डिग्री सेल्सियस तापमान के बावजूद तीन से छह वर्ष तक के नौनिहालों के लिए अवकाश घोषित नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में पशु-पक्षी तक घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं, ऐसे में छोटे बच्चों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को केंद्रों पर बुलाना संवेदनहीनता है।
विज्ञापन

उन्होंने सवाल उठाया कि यदि गर्मी के कारण किसी बच्चे या कार्यकर्ता के साथ कोई अनहोनी होती है तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानजनक मानदेय देने के पूर्व वादे को पूरा करने की मांग भी की। उनका कहना था कि सरकार की कई कैबिनेट बैठकों में विभिन्न वर्गों के लिए निर्णय लिए गए, लेकिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं पर अब तक गंभीरता से विचार नहीं किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष गायत्री सागर ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ सौतेला व्यवहार कर रही हैं। वहीं, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ममता भदौरिया ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। वहीं, एडीएम (राजस्व) को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed