फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Anganwadi workers of Protest over the 32nd day

आंगनबाड़ी वर्करों का  धरना 32वें दिन खत्म

Mon, 03 Oct 2016 11:34 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Mon, 03 Oct 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers of Protest over the 32nd day
आंगनबाड़ी वर्करों का  धरना 32वें दिन खत्म - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
एडीएम प्रशासन के आश्वासन पर मानीं, मंगलवार से खुलने लगेंगे जिले भर के आंगनबाड़ी केंद्र
 राज्य कर्मचारी और वेतन बढ़ाए जाने की मांग को लेकर चल रहा आंगनबाड़ी वर्करों का धरना आखिरकार 32वें दिन समाप्त हो गया। एडीएम प्रशासन और डीपीओ ने धरना स्थल पर पहुंचकर प्रदेश स्तर से धरना समाप्त होने की जानकारी दी। साथ ही धरना समाप्त किए जाने के बारे में समझाया। इसके बाद आंगनबाड़ी वर्करों ने धरना समाप्त कर दिया। आंगनबाड़ी वर्करों ने एडीएम को ज्ञापन भी दिया। इससे मंगलवार से जिले भर में आंगनबाड़ी केंद्र खुलना शुरू हो जाएंगे।

एडीएम प्रशासन एके श्रीवास्तव ने कहा कि जिले में किसी आंगनबाड़ी वर्कर का उत्पीडन नहीं होगा। किसी भी शिकायत पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जिलाध्यक्ष मिथलेश कुमारी ने कहा कि अधिकारियों के आग्रह करने पर धरने को स्थिगित किया गया है। वर्कर डरें नहीं, उन लोगों को समस्या हुई तो वे संघर्ष करने को तैयार हैं। इस दौरान डीपीओ से सहसवान में तैनात कर्मचारियों की शिकायत की गई। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष माया देवी शाक्य, शारदा देवी मौर्य, विद्यावती, अर्चना गुप्ता, ब्रजेश माहेश्वरी, गुंजन शर्मा, प्रवेश चौहान, सुधा उपाध्याय, पूनम सक्सेना, नीलम सिंह, अर्चना शर्मा, वर्षा राजपूत, चांद बी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed