फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Anganwadi workers in Increasing fury

आंगनबाड़ी वर्करों में  बढ़ता जा रहा रोष

Thu, 15 Sep 2016 11:54 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Thu, 15 Sep 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers in Increasing fury
आंगनबाड़ी वर्करों में  बढ़ता जा रहा रोष
मालवीय आवास में धरना-प्रदर्शन किया जारी 
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्करों को प्राथमिक शिक्षक संघ का समर्थन मिलने के बाद उनमें एक नए जोश का संचार हो गया है। गुरुवार को जोश-ओ-खरोश के साथ आंगनबाड़ी वर्करों ने प्रदर्शन किया। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष से वार्ता करके इस दिशा में सकारात्मक बातचीत होने की जानकारी मिलने से आंगनबाड़ी वर्करों में उत्साह दिखा।  
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष मिथलेश कुमारी ने कहा कि जिले भर की आंगनबाड़ी वर्कर हड़ताल पर हैं। कई वर्कर बीमार हो चुकी हैं, लेकिन शासन के सुनवाई न करने से आंगनबाड़ी वर्करों में रोष बढ़ता जा रहा है। जिला उपाध्यक्ष माया देवी ने कहा कि यह जिले के लिए ऐतिहासिक आंदोलन है, जिसमें तमाम महिलाएं घरों से निकलकर धरने पर आ डटी हैं। इस दौरान शारदा देवी, सुभाषिनी पाल, संगीता सक्सेना, सुधा उपाध्याय, प्रवेश कुमारी, सीता कश्यप, बबिता देवी, चांद बी, अफसाना, ब्रजेश माहेश्वरी, अर्चना गुप्ता, रेखा राठौर, कीर्ति शर्मा, मंजू कुमारी, प्रज्ञा आर्य, पूनम सक्सेना, कस्तूरी देवी, अनुराधा, रत्नेश, सुशीला, जाबिरा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

------
विधानसभा घेरेंगी आंगनबाड़ी वर्कर 
आंदोलन कर रहीं आंगनबाड़ी वर्करों के धरना प्रदर्शन के बावजूद सुनवाई न होने पर 19 सिंतबर को विधानसभा घेराव का कार्यक्रम किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए अखिल भारतीय आंगनबाड़ी वर्कर महासभा के जिलाध्यक्ष राजेश सक्सेना ने बताया कि 18 सितंबर को वर्कर ट्रेन से लखनऊ के लिए कूच करेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed