फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   andolan

‘गेल’ के खिलाफ भाकियू ने खोला मोर्चा

Wed, 14 Jan 2015 08:15 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Wed, 14 Jan 2015 08:15 PM IST
विज्ञापन
andolan
गेल’ अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए गैस पाइप लाइन के सहारे ऑप्टिकल
विज्ञापन
फाइबर केबल (ओएफसी) बिछाने जा रही है। नूरपुर पिनौनी में किसानों ने इसका विरोध करते हुए मुआवजे की मांग की है। ‘गेल’ मुआवजे के मामले में पहले के अपने अधिकारों के तहत मुआवजा देना चाहती है। इससे नाराज किसानों ने गेल का काम बंद करा दिया है। भारतीय किसान यूनियन भी किसानोें के साथ आ गई है जिससे किसान अपने को मजबूत समझने लगे हैं।
बीस साल पहले गेल ने गैस पाइप लाइन से इफ्को से दादरी नेशनल थर्मल पॉवर को जोड़ा था। उस समय गेल और किसानों से जो अनुबंध हुआ था। उस पूर्व अर्जित अपने अधिकार बताते हुए गेल एक फसल का 100 प्रतिशत मुआवजा देने को तैयार है। किसान अन्य जिलों की भांति चार फसलों का पूरा मुआवजा और पेड़ों का मुआवजा भी मांग रहे हैं। इस मांग को लेकर किसानों ने गेल द्वारा केबल डालने का काम बंद करा दिया है।
वहीं गेल के अधिकारियों का कहना है कि जब 20 साल पहले गैस पाइप लाइन बिछाई गई थी तो यह तय हुआ था कि पाइप लाइन के ऊपर कोई पेड़ नहीं लगाया जाएगा। किसानों ने फिर भी पेड़ लगा दिए। पेड़ गलत ढंग से लगे हैं तो इसका मुआवजा कैसा। किसान इस बात को स्वीकार नहीं कर रहे हैं। अब भाकियू भी किसानों के साथ मोर्चा संभाल चुकी है।
हालात यह हैं कि गेल के कर्मचारी परेशान हैं। उन्होंने स्थिति से उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया है। परिणाम स्वरूप विवाद के समाधान के लिए गेल के इंजीनियर सुरेश तिवारी किसानों और भाकियू से बात करने आ रहे हैं। गेल के जीएम पार्थ जाल भी इस प्रक रण को लेकर गंभीर हैं।
प्रशासन के संपर्क में आना चाहता है गेल
अपने पूर्व अधिकारों को लेकर गेल के अधिकारियों को भरोसा था कि जिस प्रकार जिले में करनपुर तक उनका कोई विरोध नहीं हुआ। उसी तरह आगे का काम भी निर्विवाद हो जाएगा। लेकिन नूरपुर पिनौनी में आकर उनका काम लटक गया है। किसान आगे का काम नहीं करने दे रहे हैं। इस कारण गेल के अधिकारी जिले के अधिकारियों के संपर्क में आकर मामला निपटाना चाहते हैं।
00
गेल द्वारा पाइप लाइन के सहारे केबल बिछाए जाने का काम लटका हुआ है। किसान विरोध कर रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है। इंजीनियर सुरेश तिवारी बात करने आने वाले हैं। जीएम पार्थ जाल को भी इस संबंध में जानकारी हो चुकी है।
- शैलेंद्र मिश्रा, सर्किल इंचार्ज, पटवारी गेल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed