फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Anamta got first place in rangoli competition

Budaun News: रंगोली प्रतियोगिता में अनमता ने पाया पहला स्थान

Fri, 08 Aug 2025 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Anamta got first place in rangoli competition
गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता में प्राचार्य के साथ छात्राएं। संवाद - फोटो : कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रात के समय वाहन चलाकर सुरक्षा मानकों की जांच करती तकनीकी टीम।
बदायूं। गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में हर घर तिरंगा-2025 कार्यक्रम के द्वितीय दिवस पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) और रोवर्स-रेंजर्स की ओर से कराई गई। इसमें अनमता ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. सरला चक्रवर्ती ने मां सरस्वती को पुष्प अर्पित कर की। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा केवल एक अभियान नहीं, बल्कि यह हर नागरिक को राष्ट्रीय गर्व और एकता का अहसास कराने का प्रयास है। हमें अपने राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान करना चाहिए। इसके बाद रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निर्णायक मंडल में डॉ. इंदु शर्मा, डॉ. श्रद्धा यादव, डॉ. वंदना वर्मा और रेंजर्स प्रभारी शालू गुप्ता शामिल रहीं। प्रतियोगिता में प्रथम सेमेस्टर की अनमता ने पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि भूमि ने द्वितीय और कविता तृतीय स्थान पर रहीं। एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रीति वर्मा ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम अधिकारी अवनीषा वर्मा ने कहा कि देश को ऐसे स्वयंसेवकों की आवश्यकता है जो हर परिस्थिति में सेवा के लिए तत्पर रहें। रेंजर्स प्रभारी शालू गुप्ता ने छात्राओं को सहयोग और समर्पण का भाव बनाए रखने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed