{"_id":"62227b88daf20b6f1c5daacd","slug":"amonia-gas-leakage-feared-night-badaun-news-bly477316751","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहशत में गुजरी रात, नजदीकी गांवों में तैनात रही स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहशत में गुजरी रात, नजदीकी गांवों में तैनात रही स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम
विज्ञापन
आपबीती सुनाते परमानंदपुर के ग्रामीण। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं/ओरछी। फैजगंज बेहटा क्षेत्र में ओरछी के नजदीक ओम कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस रिसाव होने से नजदीकी ग्रामीणों की पूरी रात दहशत में गुजरी। उन्होंने हवा के विपरीत खेतों में भाग कर अपनी जान बचाई। इसके बावजूद तमाम लोगों की हालत खराब हुई। लोगों ने डर-डरकर रात बिताई। लोगों की सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम और पुलिस तैनात रही।
बृहस्पतिवार शाम फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में ओरछी के नजदीक ओम कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस का रिसाव हो गया था। इससे मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर गुजर रहे कई लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई। सबसे पहले फैजगंज बेहटा एसओ सुरेश चंद्र गौतम पुलिस बल के साथ पहुंचे थे। उन्होंने तत्काल हाईवे बंद करा दिया था। करीब एक घंटे तक रूट डायवर्जन रहा। हालात बिगड़ते देखकर तुरंत क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम लगा दी गई। दूसरे कोल्ड स्टोरेज से कर्मचारियों को बुलाया गया। तब कहीं अमोनिया का रिसाव रोका जा सका। बृहस्पतिवार शाम से लेकर सुबह तक आसपास के ग्रामीणों का बुरा हाल रहा।
परमानंदपुर, सिसरका और खेड़ादास के ग्रामीणों ने पूरी रात खेतों में जागकर गुजारी। बताते हैं कि उस दौरान हवा उत्तर पश्चिम चल रही थी। इससे ग्रामीणों ने हवा के विपरीत भागना मुनासिब समझा लेकिन इसकी शुरुआत के दौरान ग्रामीणों को ज्यादा दिक्कत हुई। उन्होंने किसी तरह भागकर जान बचाई।
विज्ञापन
ग्रामीण बोले- सांस लेने में हुई दिक्कत तो गांव छोड़कर भागे
- परमानंदपुर के ओमप्रकाश, इंद्रजीत, डॉ. ओमेंद्र, मीरा, लखपत, चंद्रप्रकाश, अर्जुन, सत्यवीर और धर्मसिंह आदि ने बताया कि जिस समय अमोनिया गैस का रिसाव हुआ था तो सबसे ज्यादा गैस उनके गांव की ओर आ रही थी। गैस हवा के साथ गांव में फैल गई। इससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। कुछ पढ़े लिखे लोगों ने बताया कि ये अमोनिया गैस का रिसाव है। सभी लोग खेतों की ओर भागो। सभी गांव वाले खेत में भाग खड़े हुए।