फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Amin suspended collection of Sadar Tehsil for taking bribe

रिश्वत लेने के आरोप में सदर तहसील का संग्रह अमीन निलंबित

Sat, 10 Apr 2021 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Amin suspended collection of Sadar Tehsil for taking bribe
बदायूं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के समय एक के बाद एक संग्रह अमीन के रिश्वत लेते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। दातागंज में कार्रवाई के बाद सदर तहसील का मामला सामने आया तो तहसील प्रशासन द्वारा जांच कराई गई। जांच में संग्रह अमीन दोषी पाए गए, जिसके बाद में एसडीएम ने उन्हें निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

जिले में सरकारी कर्मचारियों द्वारा पैसे लेने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। पिछले दिनों एक मामला दातागंज तहसील के संग्रह अमीन का था, जिसका रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस पर संग्रह अमीन अनूप कुमार जौहरी को एसडीएम पारस नाथ मौर्य ने निलंबित कर दिया था। वहीं बृहस्पतिवार को एक वीडियो सदर तहसील के संग्रह अमीन प्रदीप सक्सेना का सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह किसी काम के लिए एक व्यक्ति से पैसे लेते दिख रहे थे।
विज्ञापन

मामला सामने आने पर एसडीएम लाल बहादुर ने इसकी जांच कराई तो संग्रह अमीन प्रदीप सक्सेना दोषी पाए गए। इसके बाद में उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए, उन्हें निलंबित कर दिया गया। एसडीएम सदर लाल बहादुर ने बताया कि सभी अधीनस्थों को निर्देश दिए हैं कि अगर किसी ने इस प्रकार से काम करने की कोशिश की, तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed