फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Amin Bisuli collection Are on strike

बिसौली में संग्रह अमीन हड़ताल पर रहे

Mon, 01 Jun 2015 08:00 PM IST
Bisuli
Bisuli Updated Mon, 01 Jun 2015 08:00 PM IST
विज्ञापन

तमाम समस्याओं को लेकर चल रही संग्रह अमीनों की हड़ताल सोमवार को भी जारी रही। मंडल अध्यक्ष अरविंद शर्मा ने कहा कि जब तक अमीनों की जायज मांगे नहीं मानी जातीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वक्ताओं ने अमीनों का उत्पीड़न रोकने की मांग उठाई।

विज्ञापन

तहसील में परिसर में संग्रह अमीनों का धरना प्रदर्शन जारी रहा। सोमवार को तीसरे दिन बाहर से आए पदाधिकारियों ने इस आंदोलन में जान डालने का प्रयास किया। मंडल अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि एक ओर शासन वसूली पर रोक लगा रहा, वहीं तहसील प्रशासन वसूली पर जोर दे रहा है, जो गलत है। जिलाध्यक्ष मकतूब अली ने तहसील में तैनात एक बाबू के स्थानांतरण पर जोर दिया। कहा कि बाबू द्वारा संग्रह अमीनों का उत्पीड़न किया जा रहा है। तहसील अध्यक्ष मुगीउद्दीन और मंत्री अवधेश यादव ने कहा कि तमाम कार्यालय संबंधी समस्याओं से संग्रह अमीन जूझ रहे हैं, इनका निस्तारण जरूरी है। बरेली के अध्यक्ष सर्वेश कुमार, जिला मंत्री प्रदीप सक्सेना, बिल्सी अध्यक्ष पूरनपाल सिंह आदि ने भी विचार व्यक्त किए। जवाहर सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, राकेश कुमार, सत्यभान सिंह, मुहम्मद इफितखार, रोहन सिंह, संजीव कुमार, रामप्रकाश यादव, फकीर मुहम्मद, रामप्यारे यादव, ओमवीर सिंह आदि संग्रह अमीन मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed