{"_id":"625870b3be9bff155b14dab8","slug":"ambedker-jyanti-badaun-news-bly481521767","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंबेडकर जयंती पर बाबा साहब को किया नमन, शोभायात्रा निकालीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंबेडकर जयंती पर बाबा साहब को किया नमन, शोभायात्रा निकालीं
विज्ञापन
शोभायात्रा में शामिल बाबा साहब की झांकी।संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 131वीं जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। इस दौरान कई कार्यक्रम हुए। बाबा साहब के दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।
कलक्ट्रेट में एडीएम एफआर संतोष कुमार वैश्य ने कहा कि बाबा साहब ने समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया। एडीएम प्रशासन ऋतु पुनिया ने कहा कि संविधान में समाज के हर वर्ग, जाति को बराबर का दर्जा दिया गया है। अपने कार्यालय पर बीएसए डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने विचार रखे। एनएमएसएन दास डिग्री कॉलेज में प्राचार्य डॉ. प्रशांत कोहली ने आंबेडकर के जन्मदिन को भारतीय इतिहास के सर्वाधिक यादगार दिनों में से एक बताया।
ब्लॉक जगत क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय मझिया में एसएमसी अध्यक्ष सहदेव सागर, इंचार्ज प्रधानाध्यापिका गीता सिंह, संगीता रस्तोगी, प्रतिभा सिंह, श्वेता गुप्ता, शिक्षक राजीव कुमार, अनुदेशक करुणेश ने विचार व्यक्त किए। अभाविप के प्रांत सहमंत्री अंकित पटेल के निर्देशन में अनाथालय में फल बांटे गए। क्षत्रिय विकास समाज समिति के उपाध्यक्ष अरविंद्र सिसौदिया ने महाराणा प्रताप चौक पर अल्प आहार के पैकेट बांटे। संकल्प सेवा समिति के प्रबंधक पुनीत कुमार कश्यप ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
उझानी। बाईपास स्थित आंबेडकर चौराहे से शोभायात्रा का भाजपा विधायक हरीश शाक्य ने शुभारंभ किया। कई स्थानों पर स्वागत हुआ। आयोजन समिति के अध्यक्ष गिरीशचंद्र गोला, कमलदेव, रामलाल गौतम, लाल सिंह, सियाराम गौतम, रामादेवी, भाजपा नगर अध्यक्ष अखिल अग्रवाल, अजय तोमर, गिरीश पाल सिसौदिया, किशन चंद्र शर्मा, अमित शर्मा मौजूद रहे।
बगरैन। बगरैन मंडल अध्यक्ष लालू सिंह समेत अन्य लोगों ने जयंती मनाई। इस मौके पर शिवम सिंह, राजेश शर्मा, जय सिंह, देव कुमार, राहुल, धर्मवीर आदि मौजूद रहे।
सहसवान। ब्लॉक परिसर में कार्यक्रम हुआ। एडीओ पंचायत लक्ष्मण सिंह ग्वाल, सचिव उमाकांत व अभय यादव, सचिन सक्सेना, सुनील वाल्मीकि, राजपाल सिंह जाटव, विनोद वाल्मीकि, ज्वाला प्रसाद आदि उपस्थित रहे
उसावां। सीएचसी पर प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल सिद्धार्थ ने स्टाफ के साथ जयंती मनाई। इस मौके पर एलटी श्रीनिवास गौतम, डॉ. राहुल सिद्धार्थ, डॉ. अवनेश्वर मौर्य, गौरव सिंह मौजूद रहे।
कुंवरगांव। दुगरइया गांव स्थित आंबेडकर पार्क में कार्यक्रम हुआ। भाजपा सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने पार्क स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। श्याम कुमार दिवाकर, नौरंग पाल, दयाराम व्यास, सोवरन सिंह, यशवीर सिंह, मुनीश आदि मौजूद रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष शीतल गुप्ता ने भी विचार रखे। इस मौके पर ईओ रवि चद्र, संजय गुप्ता, नितिन सक्सेना, प्रवेंद्र पटेल, सुरेश सिंह, बागेश्वर, प्रेमशंकर मौर्या मौजूद रहे।
रुदायन। शोभायात्रा निकाली गई। शुभारंभ चेयरमैन अरविंद शर्मा, पूर्व चेयरमैन रज्जन लाल सागर, कमेटी अध्यक्ष महीलाल ने किया। इस मौके पर संदीप सिंह, अनूप सिंह, मुरली मनोहर, रविंद्र शर्मा, चुनमुन गुप्ता मौजूद रहे।
बिल्सी। बसपा नेता/ पूर्व जिला पंचायत सदस्य ममता शाक्य के आवास पर डॉ.आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। तहसील क्षेत्र के गांव दिधौनी, दीननगर शेखपुर व वैन गांव में भी जयंती धूमधाम से मनाई।
--
शहर में निकाली गई शोभायात्रा, कई जगह स्वागत
बदायूं। भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति की ओर से शहर में शोभायात्रा निकाली गई। यह डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क से शुरू हुई। हरी झंडी अध्यक्ष चिरंजी लाल ने दिखाई। गौतम बुद्ध और बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। शोभायात्रा शाम छह बजे गांधी ग्राउंड पहुंची। यहां कई कार्यक्रम हुए। इस दौरान उनकी विचारधारा को घर-घर पहुंचाने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर चिंरजी लाल, ब्रह्मानंद, रक्षपाल, आरपी त्यागी, ऋषिपाल सिंह, मदन पाल सिंह, पवन गौतम, अनूप सिंह चंचल, हरीश दिनकर, महीपाल आदि मौजूद रहे। वहीं मोहल्ला लोटनपुरा में भी शोभायात्रा निकली। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य मनोज मसीह, अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री यश कुमार मसीह आदि मौजूद रहे। संवाद
--
भाजपा ने हर बूथ पर मनाई जयंती
बदायूं। भाजपा ने बाबा साहब की हर बूथ पर बड़ी धूमधाम जयंती से मनाई। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने आंबेडकर पार्क दातागंज, सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य और सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने आंबेडकर पार्क, विधायक बिल्सी हरीश शाक्य ने उझानी, विधायक दातागंज राजीव कुमार सिंह ने गांव कमां, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, डीके भारद्वाज, राममूर्ति लाल, वीरेंद्र राजपूत ने बाबा साहब की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।
इसके अलावा भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य समेत तमाम पदाधिकारियों ने जगह-जगह बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री अरशद अल्वी ने लालपुल चौराहे पर बड़ा कार्यक्रम किया। जिला उपाध्यक्ष शीराज आलम ने विचार रखे तो भाजपा के वरिष्ठ नेता दयाराम व्यास ने भी जयंती मनाई। सलीम, नसीम खान आदि मौजूद रहे। संवाद
-
सपा कार्यालय पर हुआ गोष्ठी का आयोजन
बदायूं। सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में सपा कार्यालय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर नईमुल हसन उर्फ लड्डन मियां, बलवीर सिंह यादव, ऋषिपाल सिंह, राजू सागर, संतोष कश्यप, वीरेंद्र जाटव, राजपाल सिंह, मोर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
-
बिल्सी में 17 को निकलेगी आंबेडकर शोभायात्रा
बिल्सी। डॉ. आंबेडकर समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में डॉ.भीमराव आंबेडकर की 131वीं जयंती 17 अप्रैल को धूमधाम से मनाई जाएगी। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि 17 अप्रैल को नगर के मोहल्ला संख्या पांच स्थित आंबेडकर पार्क से दोपहर 11 बजे से शोभायात्रा निकाली जाएगी। संवाद