कर्मचारियों के हितों की सदैव रक्षा के लिए रहेंगे तत्पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी एजुकेशनल मिनिस्टिीरियल आफीसर्स एसोसिएशन, उप्र बेसिक शिक्षा परिषद कर्मचारी एसोसिएशन जिला इकाई के पदाधिकारियों की बैठक बीएसए कार्यालय में हुई। इसमें उप्र राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों अध्यक्ष मदन मुरारी गुप्ता, मंत्री सरोज यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय आर्या, संप्रेक्षक गौरव यादव को निर्वाचित होने पर प्रसन्नता जताई। यूपी एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफीसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नदीमुल हसन ने कहा कि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के चुनाव में जिले के समस्त कर्मचारी संगठनों ने बढ़-चढ़कर चुनाव में प्रतिभाग किया। इसके लिए सभी कर्मचारी संगठन बधाई के पात्र हैं। कमल किशोर सक्सेना ने कहा कि मिनिस्टीरियल एसोसिएशन हर कदम पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के साथ है। संप्रेक्षक गौरव यादव बोले, जिले के सभी कर्मचारी संगठनों तथा कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए संयुक्त परिषद सदैव तत्पर रहेगी। अमित भास्कर एकजुटता पर जोर दिया। बैठक में राकेश सक्सेना, अनिल यादव, अशोक कुमार, संजीव भारती, शैलेंद्र कुमार, सुजात अली, अहमद वली, बजहुल कमर, शेखर, मसूद हसन आदि मौजूद रहे। बाद में बताया कि मिनिस्टीरियल एसोसिएशन का 45वां प्रांतीय अधिवेशन 16 से 18 जून को राजकीय इंटर कॉलेज झांसी में होगा।
14 जून से होगा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
बदायूं। जिला क्रिकेट संघ की आर्य समाज स्थित कार्यालय पर हुई बैठक में 14 जून से जनपदीय ट्वंटी-ट्वंटी जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट कराने का निर्णय लिया गया। संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवींद्र मोहन ने कहा कि ग्रीष्म अवकाश में जिले की क्रिकेट प्रतिभावान खेल प्रेमी इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। राहुल चौबे, संतोष बाबू शर्मा, विवेक खुराना, कमल, मुन्ना, राजू, सुनील, राहत अली, हुसैन आलम, तवरेज, संजीव, मुकेश, क्रांतिवीर, शिंकू, छोटू, अजय आदि मौजूद रहे।