फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Altercation over sowing mustard beyond the allocated area; father and son injured

Budaun News: रकबा से अधिक सरसों की बोआई करने पर मारपीट, पिता-पुत्र घायल

Wed, 28 Oct 2026 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Altercation over sowing mustard beyond the allocated area; father and son injured
उझानी। बैनामा में दर्ज एक बीघा से अधिक रकबे में सरसों की बोआई करने का विरोध करने पर पिता और उसके दो पुत्रों की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी गई। घटना मंगलवार सुबह की है। घायलों को लेकर परिवार के लोग तुरंत ही कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन

घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव डिलौर के मजरा रफईनगला की है। गांव के ओमप्रकाश ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि पड़ोसी गांव के एक व्यक्ति ने उनके खेत के पास एक बीघा रकबे का बैनामा कराया था। पड़ोस में ओमप्रकाश का खेत है। आरोप है कि एक बीघा से अधिक रकबा में ट्रैक्टर से जोताई के बाद आरोपियों ने मंगलवार की सुबह में सरसों की बोआई शुरू कर दी।
विज्ञापन

भनक लगने पर ओमप्रकाश और उनके दोनों बेटे मौके पर पहुंच गए। तीनों ने बोआई रोकने की कोशिश की तो आरोपी उनके ऊपर लाठी- डंडे लेकर टूट पड़े। घायल ओमप्रकाश (60), उनके पुत्र नीरज (25) और शीलेंद्र (21) ने कोतवाली आने से पहले कछला पुलिस चौकी पर भी आरोपियों की शिकायत की। कोतवाली पुलिस ने ओमप्रकाश समेत उनके दोनों बेटों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में प्राथमिक उपचार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि जमीन के विवाद में मारपीट होने का मामला संज्ञान में आया है। घटना को लेकर पुलिस ने मौके पर जाकर हकीकत का भी पता लगाया है। पुलिस को अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed