{"_id":"6adbbb9a0314ee1d0800f389","slug":"altercation-over-a-past-dispute-leads-to-a-physical-clash-four-people-including-a-couple-injured-badaun-news-c-123-1-sbly1006-176116-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पुरानी कहासुनी को लेकर हुई मारपीट, दंपती समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पुरानी कहासुनी को लेकर हुई मारपीट, दंपती समेत चार घायल
विज्ञापन
बिल्सी। मोहल्ला संख्या पांच में कुछ दिन पहले हुई कहासुनी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने महिला, उसके पति, बेटी और बेटे को लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मोहल्ला निवासी नन्ही पत्नी मुकेश कुमार ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 21 अक्टूबर की रात करीब आठ बजे कुछ दिन पहले हुई कहासुनी को लेकर उनके पड़ोसी पप्पू पुत्र अंगद लाल, सतीश पुत्र पप्पू, सुखवती पत्नी पप्पू और मोहल्ला संख्या आठ साहबगंज निवासी संदीप गिरि उर्फ लकी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें, उनके पति मुकेश, बेटी भावना और बेटे सुबोध को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया।
आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता के मुताबिक, उनकी बेटी भावना और बेटे सुबोध का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा चुका है। उन्होंने स्वयं और अपने पति का भी चिकित्सकीय परीक्षण कराने की मांग की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। इधर, सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज हो गई है। बिल्सी पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद