फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Allow 52 seconds, the name of the country on Independence Day

स्वतंत्रता दिवस पर दें 52 सेकेंड देश के नाम

Sat, 13 Aug 2016 11:53 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sat, 13 Aug 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Allow 52 seconds, the name of the country on Independence Day
स्वतंत्रता दिवस पर दें 52 सेकेंड देश के नाम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन और उप्र प्रधानाचार्य परिषद के संयुक्त प्रयास से जागरूकता रैलियां निकाली
 देश पर कुर्बान हुए लोगों को नमन करने के लिए स्वतंत्रता दिवस पर सभी देशवासी राष्ट्रगान गाकर 52 सेकेंड देश को नमन करेंगे। इसके लिए अमर उजाला फाउंडेशन और उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के संयुक्त प्रयास से शनिवार को जिले भर में जागरूकता रैलियां निकाली गईं। साथ ही छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने घर-घर जाकर लोगों को स्वतंत्रता दिवस पर 52 सेकेंड देश के नाम देने का आग्रह किया।
क्रिश्चियन हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं एवं स्टाफकर्मियों ने सुबह 52 सेकेंड देश के नाम जागरूकता रैली निकालकर लोगों को देशभक्ति का संदेश दिया। रैली स्कूल से नेहरू चौक, जोगीपुरा, सिविल लाइंस, सराफा बाजार, पुरानी चुंगी, गांधी ग्राउंड होते स्कूल में समाप्त हुई। छात्र-छात्राओं ने स्वतंत्रतता दिवस पर राष्ट्रगान करने के लिए 52 सेकेंड का समय देने के बारे में कहा। प्रधानाचार्य सिसिल चरन ने छात्रों को देश प्रेम, देशभक्ति, एकता तथा राष्ट्रगान के महत्व के बारे में बताया। इस दौरान जगदीश सरन, विजय लाल, सिद्धार्थ मसीह, रितेशमल, राजकुमार, अवनेश, अंशुमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

राजाराम महिला इंटर कॉलेज में विद्यालय के छात्र विधिक साक्षरता क्लब की ओर से 52 सेकेंड देश के नाम का महत्व बताने के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें प्रधानाचर्य अनीता ने देश प्रेम का पाठ पढ़ाया। साथ ही राष्ट्रगान का सम्मान करने का शपथ दिलाई। इससे पहले सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया गया, जिसमें देश भक्ति से ओत-प्रोत गीत, लोकनृत्य आदि किए गए। इस मौके पर गीता सागर, आकांक्षा, मनविंदर, प्रोन्या मिश्रा, काजल, सुमय्या, महजबीं, नीरज, निशा, रवीना, कोमल आदि का सहयोग रहा
विज्ञापन
विज्ञापन

गनेशी लाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं को राष्ट्रगान और राष्ट्रध्वज का महत्व बताया गया। साथ ही राष्ट्रगान 52 सेकेंड में गाने के बारे में भी बताया। इस मौके पर विद्यालय के व्यवस्थापक ललित किशोर गुप्ता, सूर्यकांत पाठक, मदनलाल चौहान, भरतराज वर्मा, अशोक शर्मा, विपिन बाबू, परमेश सक्सेना, ओमनिवास सक्सेना, सूर्यजीत सिंह, प्रीति यादव, शालिनी सिंह, ज्योति लता आदि मौजूद रहे।

स्वतंत्रता दिवस पर 52 सेकेंड राष्ट्र के नाम देने के लिए श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज के छात्रों ने घर-घर एवं दुकान-दुकान जाकर लोगों को जागरूक किया। छात्राओं ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति कार्यस्थल, घर जहां भी हो, वह सावधान की मुद्रा में खड़ा होकर राष्ट्रगान करें। कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. योगेश्वर सिंह ने कहा कि सभी लोग राष्ट्र की एकता, अखंडता को अक्षुण्य बनाए रखने में योगदान दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed