फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Allegations of woman's death due to wrong injection, uproar

Budaun News: गलत इंजेक्शन लगने से महिला की मौत का आरोप, हंगामा

Tue, 10 Jun 2025 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Allegations of woman's death due to wrong injection, uproar
अस्पताल में विलाप करते मृतका के परिजन। संवाद - फोटो : mathura
बदायूं। पैर की पट्टी कराने और दवा लेने के लिए पति के साथ आई महिला की इंजेक्शन लगने से मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही सिविल लाइंस थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन परिजनों का आक्रोश बढ़ते देख पीएसी को भी मौके पर बुलाना पड़ा। करीब एक घंटा हंंगामे के बाद कार्रवाई के आश्वासन पर परिजन शांत हुए। पति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन



बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव पिंदारा निवासी जसवीर की पत्नी उर्वेशा देवी (25) के ऊपर गाय गिर जाने से पैर टूट गया। 22 मई से उसका इलाज शहर के सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के इंदिरा चौक के पास रामायनी नर्सिंग होम में चल रहा था। डॉक्टर ने उसके पैर पर प्लास्टर कर दिया था। हर तीसरे दिन उर्वेशा डॉक्टर के पास पति के साथ आ रही थी।
विज्ञापन

सोमवार को भी जसवीर पत्नी को लेकर नर्सिंग होम पर आया। कर्मचारी ने उर्वेशा को इंजेक्शन लगा दिया। कुछ देर बाद ही उसकी हालत बिगड़ने लगी। पति उसको लेकर आधा किलोमीटर तक ही पहुंचा था कि उसको उल्टी होने लगीं और वह बेहोश हो गई। यह देख पति फिर पत्नी को अस्पताल लेकर पहुंचा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी की मौत की जानकारी पाकर पति ने ससुराल व परिवार के लोगों को फोन कर बुला लिया। इस पर सैकड़ों की संख्या में परिजन व रिश्तेदार अस्पताल पहुंच गए और हंगामा करने लगे। ऐसे में डॉक्टर व कर्मचारी चुपके से खिसक लिए।
उधर, किसी ने थाना पुलिस को सूचना दे दी। जिस पर काफी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया लेकिन स्थिति काबू में नहीं आई। इस पर पीएसी बुलानी पड़ी। बाद में कार्रवाई के आश्वासन पर परिजन शांत हुए।
पति ने डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। विभागीय कार्रवाई के लिए सीएमओ को भी शिकायती पत्र दिया गया है। इस संबंध में डॉक्टर से संपर्क करने की कोशिश की गई पर फोन बंद मिला।


--
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। परिजनों को कठोर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया जिसके बाद वे शांत हुए। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिली है, जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
- रजनीश उपाध्याय, सीओ सिटी
---
एंटी रेबीज वैक्सीन लगने के बाद भी बच्चे की हालत बिगड़ी
बदायूं। सहसवान क्षेत्र के एक आठ साल के मासूम को 13 दिन पहले कुत्ते ने काटा था। इसके बाद सहसवान सीएचसी में बच्चे का इलाज हुआ। यहां उसे एंटी रेबीज वैक्सीन भी लगी, लेकिन सोमवार को अचानक वह अजीब हरकत करने लगा, इस पर परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।

सहसवान निवासी मजदूर उदय प्रताप का आठ वर्षीय बेटा शोभित क्षेत्र के स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ता है। 28 मई को वह शौच के लिए खेत पर जा रहा था। इस दौरान कुत्ते ने उसके चेहरे पर हमला कर दिया। इसके बाद परिजन उसे सीएचसी सहसवान लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने एंटी रेबीज वैक्सीन लगाने के बाद इलाज किया। इसके बाद सीएचसी में तीन वैक्सीन व जिला अस्पताल में एक वैक्सीन लगी, फिर भी उसे आराम नहीं मिला। सोमवार को बच्चा अजीब हरकत करने लगा तो परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने बच्चे की स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। संवाद

अस्पताल में विलाप करते मृतका के परिजन। संवाद

अस्पताल में विलाप करते मृतका के परिजन। संवाद- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed