फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Allegations of holding a married woman captive in Delhi; case registered against six people

Budaun News: विवाहिता को दिल्ली में बंधक बनाने का आरोप, छह पर केस

Fri, 16 Oct 2026 02:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Allegations of holding a married woman captive in Delhi; case registered against six people
बदायूं। सहसवान कोतवाली क्षेत्र में निकाह के महज 15 दिन बाद मायके गई नवविवाहिता को बहलाकर ले जाने और दिल्ली में बंधक बनाकर रखने का मामला सामने आया है। पीड़ित पति की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव घूरनपुर निवासी मुहम्मद सलाम ने पुलिस को बताया कि उनका निकाह 26 सितंबर को मोहल्ला शहबाजपुर निवासी गुलजहां से हुआ था। 9 अक्टूबर को विवाहिता का भाई शबलू उसे ससुराल से मायके ले गया था। विवाहिता अपने साथ शादी में चढ़ाए गए करीब चार तोला सोने व चांदी के जेवरात भी पहनकर चली गई।
विज्ञापन

पीड़ित के मुताबिक, मायके पहुंचने के बाद विवाहिता नहीं लौटी। खोजबीन के दौरान 11 अक्टूबर को जानकारी मिली कि गांव भवानीपुर खैरू निवासी अदनान अपने भाइयों सिब्ते नवी, अफजाल, जायर अली, शकिर अली और निराले के सहयोग से उसे बहलाकर ले गया है। आरोप है कि अदनान ने महिला को दिल्ली के संगम विहार स्थित चर्च कॉलोनी में अपने मामा जायर अली व शाकिर अली के यहां बंधक बनाकर रखा हुआ है। पति की तहरीर पर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मामले में विवेचना कराई जा रही है। विवेचना उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह कर रहे है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed