फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Allegations of harassment against eight people including SI and four constables of Ughaiti

Budaun News: उघैती के एसआई व चार सिपाही समेत आठ के खिलाफ प्रताड़ना का आरोप

Fri, 04 Jul 2025 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Allegations of harassment against eight people including SI and four constables of Ughaiti
बदायूं। उघैती थानाक्षेत्र के गांव रघुनाथपुर पिपरी के एक ग्रामीण ने थाने के एक एसआई, चार सिपाही समेत छह लोगों के खिलाफ प्रताड़ना का आरोप लगाकर कोर्ट में वाद दायर किया है। आरोप है गांव के तीन लोगों ने उसके प्लॉट पर अवैध कब्जा कर लिया। एसएसपी से शिकायत करने पर एसआई व पुलिस कर्मियों ने बौखलाकर उसे थाने में बंद कर दिया। जबरन उससे फैसला लिखवा लिया।
विज्ञापन

गांव रघुनाथपुर पीपरी निवासी रामसेवक ने विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह जाति से धोबी है। गांव के ही तीन लोग उसे जाति को लेकर पड़ोस से भगाना चाहते हैं। 19 जून को आरोपियों ने उसके प्लॉट की नींव तोड़कर अपना कब्जा कर लिया। जब वह मौके पर पहुंचा तो उन लोगों से नींव हटाने को कहा। इससे बौखलाकर आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज की। जाति सूचक शब्द कहे। विरोध करने पर उसे पीटा। पुलिस से शिकायत करने पर उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। उसने एसएसपी से शिकायत की। उसके थाने के एसआई नाराज हो गए। आरोप है कि 25 जून की दोपहर एक बजे एसआई, चार सिपाहियों व तीनों आरोपियों को लेकर उसके घर में घुस आए। उसे जबरन खींचकर घर से बाहर ले आए और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसे थाने लाकर बंद कर दिया। फैसले का दबाव बनाने लगे। मजबूरन उसे फैसला करना पड़ा। इसके बाद उसे थाने से छोड़ा गया। पुलिस की कार्यशैली से आहत होकर उसने कोर्ट की शरण ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed