फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Allegation: When asked for MDM's account, the headmaster became furious

आरोप : एमडीएम का हिसाब मांगा तो प्रधानाध्यापक हुई आग बबूला

Sat, 19 Apr 2025 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Allegation: When asked for MDM's account, the headmaster became furious
सहसवान। ग्राम प्रधान के पति और ससुर पर प्रधानाध्यापक ने पिछले दिनों मुकदमा दर्ज कराया था। अब ग्राम प्रधान ने थाने में प्रधानाध्यापक की शिकायत की है। कहा कि उनसे एमडीएम की रिपोर्ट मांगी तो वह आग बबूला हो गईं। इस मामले में राष्ट्रीय पंचायती ग्राम प्रधान संगठन ने निष्पक्ष जांच करने और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव अल्लीपुर की ग्राम प्रधान गीता देवी ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि बीते दिनों उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। इसके चलते उनके पति विनोद कुमार और ससुर कप्तान सिंह अल्लीपुर टप्प हवेली के संविलियन विद्यालय में एमडीएम का निरीक्षण करने गए थे।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान पाया कि मीनू के अनुसार फलों का वितरण नहीं किया गया था। बच्चों की संख्या की जानकारी के बारे में और समय पर विद्यालय खोलने को प्रधानाध्यापक से कहा तो वह आग बबूला हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति व ससुर के साथ उन्होंने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। फर्जी केस में फंसाने की धमकी देकर वीडियो बनाने लगीं।
लगातार एमडीएम की मिल रही शिकायतों के आधार पर ग्राम प्रधान पति व प्रतिनिधि स्कूल गए थे। उसके बाद विवाद हुआ था। इस मामले में प्रधानाध्यापक ने प्रधान पति और उनके ससुर के खिलाफ स्कूल में घुसकर मारपीट का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed