फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Allegation of not giving admission to a girl student in class six after asking her caste

Budaun News: जाति पूछकर कक्षा छह में छात्रा को प्रवेश न देने का आरोप

Mon, 14 Apr 2025 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Allegation of not giving admission to a girl student in class six after asking her caste
बदायूं। मुजरिया थाना क्षेत्र के ज्यौरा पारवाला स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय से जुड़ा एक मामला सामने आया है। वहां कक्षा छह में दाखिला लेने गई छात्रा ने प्रधानाध्यापक पर जाति पूछने के बाद प्रवेश न देने का आरोप लगाया है। मामले का संज्ञान लेते हुए बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) को जांच सौंपी है।
विज्ञापन


गांव ज्यौरा पारवाला के उच्च प्राथमिक विद्यालय में गांव के ही संजना वाल्मीकि अपनी मां सीमा वाल्मीकि के साथ कक्षा छह में दाखिला लेने गई थी। आरोप है कि प्रधानाध्यापक ने उसकी जाति पूछी। फिर दाखिला देने से मना कर दिया। बाद में संजना ने पिता जयकिशन वाल्मीकि विद्यालय पहुंचे। उसके बाद भी दाखिला नहीं मिला। छात्रा की मां सीमा ने बताया कि वह इस विद्यालय में कई दिनों से चक्कर काट रही है। वह दो साल पहले ही गांव लौटे हैं। पहले बेटी बाहर पढ़ती थी। एक साल से घर बैठाने के बाद नया शैक्षिक सत्र शुरू होने पर फिर से वह बेटी को स्कूल में प्रवेश दिलाने के लिए पहुंचे हैं। उन्होंने इसकी तहरीर थाने में भी दी है। लड़की का पिता किसी न्यूज पोर्टल से जुड़ा हुआ है। प्रवेश न देने की शिकायत का वीडियो भी वायरल किया है। जानकारी मिलने पर बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने बीईओ को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

कोट-
कक्षा छह में एक छात्रा का विद्यालय में प्रवेश न देने का मामला सामने आया है। बीईओ को जांच के आदेश दिए हैं। छात्रा का प्रवेश उसी स्कूल में दिलवाया जाएगा। - वीरेंद्र कुमार सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

-----

छात्रा की टीसी में कुछ कमी थी। उसमेें जाति वाले कालम में वाल्मीकि ओवरराइट हुआ है। छात्रा के आधार कार्ड और टीसी में पिता के नाम भिन्न हैं। प्रवेश के लिए आधार अनिवार्य है। उससे पिता का नाम संशोधन कराने को कहा है। आधार संशोधन के बाद प्रवेश दे दिया जाएगा। इस स्कूल में छात्रा की जाति के ही 15 से 20 बच्चे पढ़ रहे हैं। उनका आरोप निराधार हैं। - राजीव वर्मा, प्रधानाध्यापक
--------

- मामले की जांच करेंगे। छात्रा और स्कूल वाले एक दूसरे पर आरोप लगा रहें हैं। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।
प्रशांत सिंह राठौड़, खंड शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed