फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Allegation of illegal recovery in making ration card

Budaun News: राशन कार्ड बनाने में अवैध वसूली का आरोप

Wed, 23 Jul 2025 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Allegation of illegal recovery in making ration card
सदर तहसील में भाकियू की बैठक को संबो​धित करते जिलाध्यक्ष केपीएस राठौर।स्रोत:संगठन - फोटो : संवाद
बदायूं। तहसील सदर परिसर में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक (असली) की मासिक पंचायत आयोजित की गई। इसमें अंडरपास निर्माण, मंडी में शोषण, बीज वितरण में मनमानी और राशन कार्ड में अवैध वसूली का आरोप लगाया। पंचायत में किसानों और मजदूरों से जुड़ी कई अहम समस्याओं पर भी विस्तृत चर्चा की।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष केपीएस राठौर ने दातागंज रोड पर बन रहे अंडरपास को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि सरकार का कार्य सराहनीय है, लेकिन इससे गन्ना किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। गन्ना से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक अंडरपास से नहीं निकल पाएंगे। इससे बेला, रायपुर, गुलड़िया, लखनपुर, सोवरनपुर, माझिया, नगला शर्की समेत दर्जनों गांव प्रभावित होंगे। उन्होंने डीएम से वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की। इसके अलावा उन्होंने तहसील सदर में पूर्ति इंस्पेक्टर व प्राइवेट कंप्यूटर ऑपरेटरों की मिलीभगत से चल रही कथित अवैध वसूली पर नाराजगी जताई। कहा कि बिना पैसे के राशन कार्ड नहीं बनाए जा रहे। अवैध वसूली की पुरानी व्यवस्था फिर शुरू हो गई है। उसे बंद किया जाए। सरकारी बीज भंडार बिनावर पर तैनात प्रभारी पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगे। कहा कि वे 10-15 वर्षों से एक ही स्थान पर तैनात हैं। बीज वितरण में मनमानी करते हैं। पंचायत ने उनका स्थानांतरण शीघ्र कराने की मांग की, साथ ही चेतावनी दी कि ऐसा न होने पर उप निदेशक कृषि कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। धरने में प्रताप सिंह, हरबंस पटेल, मुनेंद्र सिंह, कलेक्टर सिंह, रजत प्रजापति, सूरजपाल सिंह, पूनम गुप्ता, कमल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed