फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   All three teenagers were produced in court and sent to a juvenile home.

Budaun News: तीनों किशोरों को कोर्ट में किया गया पेश, बाल सुधार गृह भेजा

Sun, 09 Nov 2025 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
All three teenagers were produced in court and sent to a juvenile home.
बदायूं। नमाज पढ़ते समय हुए विवाद के बाद सजातीय किशोरों ने युवक को बंधक बनाकर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। मामले में एक ही समुदाय के तीन किशोरों को पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें बाल सुधार गृह बरेली भेज दिया गया है। वहीं पीड़ित युवक के परिजनों ने बताया कि युवक की हालत में सुधार है। उसका अलीगढ़ में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


इस्लामनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला मुस्तफाबाद नई बस्ती निवासी महबूब का अपने ही समुदाय के तीन किशोरों से नमाज पढ़ने के समय बृहस्पतिवार को विवाद हो गया था। मौके पर लोगों ने मामले को रफा-दफा कर दिया था। इसके बाद महबूब अपने घर लौट आया। परिजनोंं का आरोप है कि शुक्रवार की सुबह वह फिर नमाज पढ़ने गया। घर लौटते समय तीन किशोरों ने उसको रास्ते में पकड़ लिया और उस पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने उसको बचा लिया। तब तक वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने गंभीर रूप से झुलसे महबूब को रुदायन सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसको अलीगढ़ ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




खंभे से बांधने की बात निकली झूठी
पुलिस की पूछताछ में किशोरों ने बताया कि खंभे से उसको नहीं बांधा गया था। हां, उसके साथ कहासुनी हो गई थी। उसको आग कैसे लगी उनको इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस ने तीनों किशोरों को इसके बाद भी कोर्ट में पेश किया, जहां से रिमांड मिलने के बाद उन्हें बाल सुधार गृह भेजा गया है।


मानसिक रूप से बीमार है पीड़ित
मोहल्ले के लोेगों ने बताया कि महबूब कई महीनों से मानसिक रूप से बीमार है। उसका परिवार के लोग इलाज भी करा रहे थे। महबूब ने मदरसे से पढ़ाई की है, लेकिन हाल में वह छात्र नहीं था। तीनों किशोर मदरसे के छात्र हैं। अक्सर महबूब मदरसे में इन तीनों के पास पहुंंच जाता था। इससे तीनों किशोर परेशान भी थे। इसी को लेकर बृहस्पतिवार को नमाज पढ़ते समय उनका झगड़ा भी हुआ था।



पीड़ित आग से जला है। उसका इलाज अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पिता ने जो तहरीर दी है उस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरों को कोर्ट में पेश किया गया। रिमांड मिलने के बाद उनको बाल सुधार गृह, बरेली भेज दिया गया है। तीनों की उम्र 15 से 16 वर्ष है। विवेचना में जो सामने आएगा उसके आधार पर कार्रवाई होगी। - ह्देश कठेरिया, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed