फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Aligarh Bareilly Passenger traffic began

अलीगढ़-बरेली पैसेंजर का आवागमन शुरू

Sat, 13 Aug 2016 11:52 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sat, 13 Aug 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Aligarh Bareilly Passenger traffic began
अलीगढ़-बरेली पैसेंजर का आवागमन शुरू - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
ट्रेन शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल 
 आखिरकार दबतोरी क्षेत्र के लोगों की मुहिम रंग लाई और बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन का संचालन शनिवार से शुरू हो गया है। इसके अलावा चंदौसी और दिल्ली से सीतापुर को जाने वाली ट्रेन का संचालन शुरू हो गया है। इससे क्षेत्रीय लोगों में हर्ष का माहौल है। 

बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर बंद किए जाने की वजह से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में दिक्कत होती थी। इस वजह से कुरुआखेड़ा हॉल्ट स्टेशन पर क्षेत्रीय लोगों ने करीब दो घंटे तक ट्रेन रोककर जमकर हंगामा किया था। इसके बाद शनिवार को दबतोरी में ट्रेन रोकने का तय किया था, जिसे बाद में आरपीएफ के समझाने पर स्थगित कर दिया गया था। साथ ही आरपीएफ ने आश्वासन दिया था कि रेल चालक मिलते ही ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इस बारे में स्टेशन अधीक्षक डीपी सिंह ने बताया कि ट्रेन संख्या 54351 और 54352 का संचालन शनिवार से शुरू कर दिया गया था। सुबह करीब छह बजे ट्रेन दबतोरी रेलवे स्टेशन पर पहुंची। क्षेत्रीय लोगों को जानकारी न होने की वजह से स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ कम रही, लेकिन ट्रेन संचालन की जानकारी हुई तो उनमें खुशी की लहर दौड़ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed