शराब से भरे ट्रक ने ट्रॉली रौंदी, पांच लोगों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशी शराब से भरे एक बेकाबू ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को रौंद दिया। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और 30 लोग घायल हो गए। चार घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। मरने वालों में तीन लोग नगला डल्लू गांव के हैं। ये लोग कछला गंगा घाट से अंत्येष्टि में शामिल होकर लौट रहे थे।
बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव नगला डल्लू निवासी रामप्रकाश (60) की गुरुवार को मौत हो गई थी। गांव के लोग और रिश्तेदार ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर अंत्येष्टि के लिए कछला गंगा घाट गए थे। अंत्येष्टि के बाद देर रात सभी लोग गांव लौट रहे थे। रास्ते में मुजरिया थाना क्षेत्र के मकुइया पुल के पास सामने से आ रहे देशी शराब से भरे ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को रौंद दिया। जबरदस्त हादसे में विक्रम (22) पुत्र रामसेवक, मदन लाल (45) पुत्र कल्लू निवासी नगला डल्लू, रूम सिंह (35) पुत्र बाबूराम निवासी जरीफपुर गड़िया थाना सहसवान और जय सिंह (35) मथुरा प्रसाद निवासी पैगा थाना आंवला (बरेली) की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक और क्लीनर मौके से भाग गए। ट्रक बिलारी से देशी शराब लेकर मैनपुरी जा रहा था।
हादसे की सूचना पर एडीएम प्रशासन अशोक श्रीवास्तव, एसपी देहात बालेंदुभूषण सिंह, मुजरिया और बिल्सी पुलिस मौके पर पहुंच गई। करीब 30 घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। इसमें 12 को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। गंभीर हालत में चार घायलों को बरेली रेफर किया गया। बरेली में इलाज के दौरान श्रीपाल (30) पुत्र रामचरन निवासी नगला डल्लू की मौत हो गई। घटना के बाद नगला डल्लू गांव में कोहराम मचा है।