फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Alcohol addict drowned, case suspected

शराब के नशे में अधेड़ ने दम तोड़ा, मामला संदिग्ध

Wed, 21 Jun 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो       दातागंज। 
अमर उजाला ब्यूरो       दातागंज।  Updated Wed, 21 Jun 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
Alcohol addict drowned, case suspected
wine - फोटो : अमर उजाला
दातागंज के गांव वीरमपुर में बुधवार की शाम का मामला      
विज्ञापन

मिलावटी शराब पीने की चर्चा, पोस्टमार्टम में खुलेगा राज      

कोतवाली क्षेत्र के गांव वीरमपुर में शराब के नशे में एक अधेड़ ने संदिग्ध हालात में दम तोड़ दिया। गांव में चर्चा है कि उसने मिलावटी शराब पी थी। गांव के प्रधान ने इस बारे में कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी है। अधेड़ की मौत का राज पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुल सकेगा। फिलहाल मामले में जांच चल रही है।       

वीरमपुर गांव का निवासी लाखन भुर्जी (50) अपने परिवार के साथ पंजाब में रहकर मेहनत मजदूरी करता है। दो दिन पहले ही वह पंजाब से लौटा था। बुधवार को लाखन भुर्जी नशे में धुत होकर गांव में घूम रहा था। शाम को वह गांव में घूमते हुए ग्राम प्रधान संजय शर्मा की चक्की के पास पहुंचा। यहां वह गश खाकर गिर गया। गांव के लोगों ने देखा तो लाखन भुर्जी दम तोड़ चुका था। इसके बाद ग्राम प्रधान ने इस बारे में कोतवाली पुलिस को सूचना दी। गांव के लोगों में चर्चा है कि लाखन भुर्जी की मौत मिलावटी शराब पीने से हुई है। बता दें कि वीरमपुर गांव कच्ची शराब के लिए भी बदनाम है। चर्चा यह भी है कि जब लाखन भुर्जी पंजाब से वापस आया था तो उसके पास काफी रुपये थे। मरने के बाद जेब की तलाशी में उसके पास सिर्फ 430 रुपये मिले हैं। प्रभारी निरीक्षक ललित मोहन सिंह का कहना है कि मामले में जानकारी मिली है। वह जांच करा रहे हैं। पोस्टमार्टम में मौत की वजह साफ हो जाएगी। उसके बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed