फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Akash say ,building cracked from bomb

आकाश बोले- बम गिरा तो हिल गई थी पूरी इमारत

Mon, 07 Mar 2022 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 01:05 AM IST
विज्ञापन
Akash say ,building cracked from bomb
दानिश ने दिल्ली से बहन और भाई के साथ भेजी सेल्फी। - फोटो : BADAUN
बदायूं/बगरैन। आकाश गुप्ता की शनिवार को घर वापसी हो गई। आकाश गुप्ता खारकीव स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस के छात्र हैं। कई दिन तक बंकर में शरण लेने के बाद आकाश किसी तरह से रोमानिया पहुंचे थे। आकाश ने अमर उजाला से बात करते हुए कठिन हालात बयां किए। बताया कि बम गिरा तो उनके आसपास की इमारतें हिल गई थीं। पहले से खतरा बताया गया था तो वह साथियों समेत बंकर में थे इसलिए बच गए।
विज्ञापन

आकाश मंगलवार को खारकीव से निकलने के लिए स्टेशन पहुंचे थे, लेकिन ट्रेन में भारी भीड़ होने के कारण उनको जगह नहीं मिली। उनको वापस बंकर में लौटना पड़ा। अगले दिन आकाश को ट्रेन मिल गई। वह किसी तरह से माइनस पांच डिग्री तापमान में रोमानिया पहुंचे। रोमानिया से आकाश ने शुक्रवार को उड़ान भरी थी। आकाश ने बताया कि खारकीव सामरिक रूप से रूस के निशाने पर था। 24 फरवरी से ही खारकीव पर हमले शुरू हो गए थे। कॉलेज के हॉस्टल से निकाल कर उनको बंकर में भेजा गया था। पिता के वह लगातार संपर्क मेें थे, खाने-पीने का सामान उनके पास पर्याप्त था। जब वह खारकीव से रोमानिया के लिए निकले तो कई बम और मिसाइल गिरते हुए उन्होंनें अपनी आंखों से देखे। वह बंकर में थे तो एक मिसाइल गिरने के साथ धमाका हुआ और दूर तक इमारतें हिल गईं। उनको डर भी लगा पर साथियों ने हिम्मत बंधाई।
विज्ञापन

आकाश ने बताया कठिन हालात थे, वह 15 साथियों के साथ निकले थे। जूनियर ज्यादा परेशान थे, उनको भी काफी तकलीफ हो रही थी, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। लगातार पिता के संपर्क में रहे और पिता उनको ध्यान रखने के लिए बोल रहे थे। आकाश घर पहुंचे तो उनका फूल मालाओं से स्वागत किया गया। बिसौली से बगरैन तक कई जगह स्वागत हुआ, ढोल नगाड़े भी बजे। जब वह मां से मिले तो मां ने उनको भावुकता के साथ लगे लगा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहन के घर दिल्ली पहुंचे दानिश
बदायूं। बिसौली के सीकरी निवासी दानिश यूक्रेन की खारकीव स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस के छात्र हैं। दानिश के पिता सादिक सेना से रिटायर्ड हैं। दानिश शनिवार तड़के दिल्ली पहुंच गए। दिल्ली में दानिश की बहन रहती हैं। दानिश के पिता ने उनको युद्ध ग्रस्त इलाके से निकलने का तरीका बताया था। उसके बाद दानिश 46 अन्य छात्रों के साथ खारकीव से रोमानिया के लिए निकले थे। दानिश शनिवार तड़के दिल्ली पहुंच गए। पिता को उन्होंने बताया तो पिता की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। दानिश के पिता ने बताया कि रविवार शाम तक दानिश बदायूं आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed