फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   agricultur

गाय आधारित खेती को बढ़ावा देंगे कृषि विज्ञान केंद्र

Sat, 05 Feb 2022 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
agricultur
उझानी पहुंची साहीवाल प्रजाति की गाय। संवाद - फोटो : BADAUN
उझानी (बदायूं)। गाय आधारित प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषि वैज्ञानिकों ने कवायद शुरू कर दी है। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्यौगिकी विश्वविद्यालय मेरठ ने अपने 10 कृषि विज्ञान केंद्रों को साहीवाल नस्ल की एक-एक गाय मुहैया कराई हैं। दुग्ध क्रांति के क्षेत्र में काफी अहम साबित हुई इस नस्ल की गायों के मूत्र और गोबर का इस्तेमाल खेती में होगा। जिस खेत में गोबर और गोमूत्र डाला जाएगा, उसमें रासायनिक खाद का प्रयोग नहीं किया जाएगा। फसल प्रदर्शनी के जरिये किसानों को रूबरू भी कराया जाएगा।
विज्ञापन

साहीवाल नस्ल की गाय की अनुमानित कीमत करीब 70 हजार रुपये है। इस नस्ल की गाय प्रतिदिन करीब 15 लीटर दूध देती है। गोबर और गोमूत्र खेती के लिए काफी उपयोगी बताया जाता है। गाय आधारित खेती को बढ़ावा दिनों के लिए पिछले महीने सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ के कुलपति आरके मित्तल ने कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया था।
विज्ञापन

मेरठ विश्वविद्यालय के अधीन 20 कृषि विज्ञान केंद्र हैं। पहले चरण में उझानी, शाहजहांपुर, गाजियाबाद, नोएडा, रामपुर, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर आदि 10 केंद्रों को एक-एक गाय भेजी गई है। केंद्रों पर फसल क्षेत्र प्रदर्शनी के लिए एक-एक कृषि वैज्ञानिक देखरेख करेंगे। फसल से अच्छी उपज लेने के लिए बुआई से लेकर कटाई तक खेत में साहीवाल नस्ल की गाय के मूत्र और गोबर का इस्तेमाल किया गया। गोबर से केंचुआ खाद भी बनाई जाएगी। कृषि वैज्ञानिक इस दौरान इलाके के किसानों को प्राकृतिक खेती करने के तौर-तरीकों की भी जानकारी देते रहेंगे। गोबर आधारित प्राकृतिक खेती का असल मकसद लोगों को बिना रासायनिक खाद इस्तेमाल के अच्छी गुणवत्ता का अनाज मुहैया कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कृषि वैज्ञानिक आनंद प्रकाश करेंगे गाय की देखरेख
साहीवाल नस्ल की गाय पाकिस्तान में पाई जाती हैं। दुग्ध उत्पादन में सर्वश्रेष्ठ इस नस्ल की गायों का खानपान और दिनचर्या भी सामान्य है। गाय आधारित खेती को बढ़ावा देने के लिए साहीवाल गाय के पहुंचने के बाद प्रभारी अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने कृषि वैज्ञानिक आनंद प्रकाश को जिम्मेदारी सौंपी है। केयरटेकर के रूप में एक कर्मचारी को भी लगाया है। साहीवाल गाय का विशेष ख्याल रखा जाएगा। इसके मूत्र और गोबर का वैज्ञानिक तरीके से इस्तेमाल होगा।

-
साहीवाल गाय सबसे अच्छी प्रजातियों में गिनी जाती है। विश्वविद्यालय स्तर पर काफी कुछ विचार-विमर्श के बाद ही साहीवाल प्रजाति का चयन किया गया है। गाय आधारित प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देकर उत्पादन भी बढ़ाया जाएगा। कम लागत में अधिक पैदावार के लिए प्राकृतिक खेती काफी फायदेमंद साबित होगी।
- डॉ. संजय कुमार, प्रभारी अधिकारी, कृषि विज्ञान केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed